पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या करने वाले केमिस्ट की संपत्ति पर बुलडोजर चला
क्या है खबर?
पंजाब के मनसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को उसकी संपत्ति पर तोड़फोड़ की गई और घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात था। मनसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस आरोपी कुमार के खिलाफ सबूत जुटा रही है।
जांच
आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
झोटा को गोली मारने के बाद आरोपी कुमार फरार हो गया था। पुलिस ने उसे मंगलवार रात को राजस्था के सालासर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी ले रही थी। मंगलवार को उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था, जिस पर कुमार को भागने में मदद करने का आरोप है।
कुमार की गिरफ्तारी होने तक झोटा के परिवार ने अंतिम संस्कार से मना किया है।
ट्विटर पोस्ट
आरोपी कुमार के घर पर बुलडोजर एक्शन
#WATCH | Punjab: House of the man, accused of shooting anti-drug activist Parvinder Singh Jhota, being demolished in Mansa. Police personnel are present at the spot.
— ANI (@ANI) October 14, 2026
The accused was arrested from Churu, Rajasthan earlier today. pic.twitter.com/UOl9AmkKWG
घटना
क्या है मामला?
मनसा में झोटा लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे। मंगलवार सुबह, झोटा की मुलाकात एक बुजुर्ग से हुई, जिसने एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदी थीं।
झोटा व्यक्ति को मेडिकल स्टोर ले गया और केमिस्ट से पूछा कि वह प्रतिबंधित पदार्थ क्यों बेच रहा है। इस पर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और दुकान मालिक ने हथियार निकालकर झोटा पर गोली चला दी।
केमिस्ट ने 2 बार गोली चलाई और झोटा मौके पर गिर पड़े।