Page Loader
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में कैदियों के 'अच्छे दिन', पुलिस और वकीलों के झगड़े में बने गवाह
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकील और पुलिस के बीच झड़प में कैदी बने गवाह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में कैदियों के 'अच्छे दिन', पुलिस और वकीलों के झगड़े में बने गवाह

लेखन गजेंद्र
Aug 30, 2023
05:18 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिछले दिनों वकीलों और पुलिस के बीच हुए झगड़े में कैदी गवाह बन गए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में जेल में बंद कैदी अंदर से घटना की जानकारी दे रहे हैं। तभी एक कैदी सभी को चुप कराकर बताता है, "सभी पुलिसकर्मी यहां बैठे थे। तभी वकील इकट्ठा होकर आए, दरोगा जी बैठे थे, उनके ऊपर उन्होंने कुर्सी मारी। टोपी गिर गई, गिरेबान पकड़कर खींचातानी की।"

विवाद

क्या है मामला?

हापुड़ में कुछ दिन पहले एक महिला अधिवक्ता और उनके पिता ने बाइक सवार पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया था। इस दौरान महिला ने सिपाही की नेम प्लेट उखाड़ दी थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही ने अधिवक्ता और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद वकील कोतवाली पहुंच गए। यहां पर जब वकीलों ने जाम लगाया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद वकील और उग्र हो गए।

ट्विटर पोस्ट

सुनें पुलिस और वकीलों के झगड़े पर कैदियों की गवाही