Page Loader
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

May 12, 2025
04:22 pm

क्या है खबर?

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी उच्च स्तरीय तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (12 मई) रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगें। इसमें उनके द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' सहित पाकिस्तान के खिलाफ सीमा पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने की संभावना है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान शनिवार शाम को संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं, लेकिन अभी तनाव जारी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को माना जा रहा है महत्वपूर्ण

भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम पहला संबोधन होगा। ऐसे में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इसमें ऑपरेशन की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर बोलने की संभावना है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार 3 तीन दिन सीमा पर तनाव रहा था। हालांकि, उसके बाद दोनों देन संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं।