Page Loader
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दिल्ली मेट्रो से यात्रा, देखें वीडियो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो पर यात्रा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दिल्ली मेट्रो से यात्रा, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Feb 07, 2024
01:52 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में बैठकर यात्रा की। उन्होंने केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़ी और सफर तय किया। राष्ट्रपति मुर्मू का मेट्रो में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति के साथ उनके सुरक्षा बल और अधिकारी नजर आ रहे हैं। इस दौरान दिल्ली मेट्रो के अधिकारी राष्ट्रपति को मेट्रो से संबंधित जानकारी देते दिख रहे हैं। उन्होंने मेट्रो में स्कूल बच्चों के साथ बातचीत भी की।

यात्रा

प्रधानमंत्री और कई अंतरराष्ट्रीय नेता भी कर चुके हैं दिल्ली मेट्रो की यात्रा 

दिल्ली मेट्रो की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। वह कई मौकों पर मेट्रो से सफर तय करके गंतव्य तक पहुंचे हैं। इस दौरान टिकट भी वह खुद खरीदते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता भी मेट्रो यात्रा कर चुके हैं। पिछले दिनों अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी इसमें यात्रा की थी। G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली आए प्रमुख देशों के अधिकारी भी इससे सफर करते दिखे थे।

ट्विटर पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा की