NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया
    अगली खबर
    महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया
    प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया

    महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया

    लेखन गजेंद्र
    May 31, 2024
    09:38 am

    क्या है खबर?

    महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।

    रेवन्ना गुरुवार को जर्मनी के म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे। इंटरपोल से सूचना मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT), आवज्रन अधिकारी और बेंगलुरु पुलिस हवाई अड्डे पर तैनात थे।

    SIT के अनुरोध पर इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।

    गिरफ्तार

    पूछताछ में शामिल होंगे रेवन्ना

    रेवन्ना गुरुवार को लुफ्थांसा के विमान से जर्मनी से दोपहर 12 बजे रवाना हुए थे। वह शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद बेंगलुरु पहुंचे थे।

    जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद रेवन्ना ने कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था कि वह 31 मई को SIT की पूछताछ में शामिल होंगे।

    उन्होंने बुधवार को एक स्थानीय कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, जिसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रज्वल रेवन्ना हिरासत में लिया गया

    BIG BREAKING 🚨

    सामूहिक बलात्कारी और 'मोदी का परिवार' का गौरव प्रज्वल रेवन्ना को आखिरकार बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।

    सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक पुलिस द्वारा शानदार काम #PrajwalRevanna pic.twitter.com/RdateF5rtb

    — Sandeep Chaudhary commentary (@newsSChaudhry) May 31, 2024

    घटना

    क्या है मामला?

    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल के लगभग 3,000 सेक्स टेप सामने आए थे। इनमें से कई वीडियो में वे महिलाओं की मर्जी के बिना संबंध बनाते और फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं।

    प्रज्वल के यहां काम करने वाली एक महिला ने सबसे पहले इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच SIT कर रही है, जिसने प्रज्वल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए हैं।

    मामले में प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना हिरासत में थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    यौन उत्पीड़न

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    कर्नाटक

    बेंगलुरु: अचानक खोला केंद्रीय मंत्री की कार का दरवाजा, टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत बेंगलुरु
    तमिलनाडु: प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले QR कोड लगाए गए, स्कैन करने पर "भ्रष्टाचार का खुलासा" तमिलनाडु
    ये हैं भारत के 5 सबसे धनी राज्य, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें महाराष्ट्र
    रामेश्वरम कैफे धमाके के 2 आरोपी कौन हैं और कैसे NIA की गिरफ्त में आए? बेंगलुरु

    यौन उत्पीड़न

    तमिलनाडु: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में कलाक्षेत्र के प्रतिष्ठित कॉलेज के सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार तमिलनाडु
    अभिनत्री ने फाइनेंसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला  बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली: बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज हैं 38 मुकदमे, जंतर मंतर पर पहलवानों ने लगाया पोस्टर बृजभूषण शरण सिंह
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला ने कोर्ट में दी गवाही डोनाल्ड ट्रंप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025