NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: सोनीपत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को पुलिसकर्मी ने गोलियों से भूना
    अगली खबर
    हरियाणा: सोनीपत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को पुलिसकर्मी ने गोलियों से भूना

    हरियाणा: सोनीपत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को पुलिसकर्मी ने गोलियों से भूना

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 18, 2021
    08:58 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के सोनीपत कोर्ट में गुरुवार को बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। न्याय के मंदिर को कानून के रक्षक ने ही खुलेआम में कानून की धज्जियां उड़ा दी।

    दरअसल, रोहतक से पेशी के लिए सोनीपत कोर्ट लाए गए एक कुख्यात अपराधी को उसकी सुरक्षा गार्ड में शामिल एक पुलिसकर्मी ने ही गोलियों से भून दिया। इससे कोर्ट में हड़कंप मच गया।

    बाद में कैदी को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रकरण

    पुलिस वैन में कैदी को गोलियों से भूना

    पुलिस ने बताया कि घायल कैदी अजय उर्फ बिट्टू बरोणा है। वह अवैध हथियार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था।

    गुरुवार को उसे पुलिस वैन से पेशी के लिए सोनीपत कोर्ट लाया गया था। कोर्ट पहुंचने के बाद उसे वैन से उतारने की तैयारी चल रही थी।

    उसी दौरान वैन में सुरक्षा गार्ड के रूप में सवार सिपाही महेश ने अवैध हथियार से अजय को एक के बाद एक चार गोली मार दी।

    हड़कंप

    गोलियों की आवाज से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

    कोर्ट परिसर में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। हर कोई जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।

    बाद में पुलिस और अन्य लोगों ने वैन के पास जाकर देखा तो कैदी अजय घायल अवस्था में पड़ा था और पूरी वैन खून से लाल नजर आ रही थी।

    इसके बाद पुलिस ने तत्काल अजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीरावस्था में PGI रोहतक रैफर कर दिया। इधर, पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

    कारण

    कैदी पर हमले के कारणों को नहीं हो सका है खुलासा

    पुलिस ने बताया कि सिपही द्वारा आरोपी अजय पर गोलियां बरसाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सकता है। पुलिस सिपाही महेश से मामले में पूछताछ कर रही है, लेकिन उसने अभी तक अपना मुंह नहीं खोला है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम अजय की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की जांच जारी है।

    अन्य घटना

    आरोपी अजय के पिता को भी गांव में मारी गोली

    कोर्ट परिसर में आरोपी अजय को गोली मारे जाने की घटना के कुछ देर बाद ही उसके गांव बरोणा में किसी ने उसके पिता कृष्ण चंद को भी गोली मारकर घायल कर दिया। एक दिन में पिता और पुत्र को गोली मारे जाने की घटना से हर कोई हैरान है।

    पुलिस ने बताया कि गांव में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि उसके पिता को किसने गोली मारी है। इधर, सिपाही महेश से गहन पूछताछ जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    गोलीबारी की घटना
    हरियाणा पुलिस

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    हरियाणा

    कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार, केवल संशोधन संभव- खट्टर मनोहर लाल खट्टर
    हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बुलाई JJP विधायकों की बैठक, अमित शाह से भी मिलेंगे कांग्रेस समाचार
    नोएडा: 251 रुपये में स्मार्टफोन का दावा करने वाले मोहित गोयल एक और घोटाले में गिरफ्तार राजस्थान
    बर्ड फ्लू के कारण चिकन और अंडों की कीमतों में भारी गिरावट भारत की खबरें

    गोलीबारी की घटना

    जम्मू-कश्मीरः 2018 में पाकिस्तान की तरफ से 2,936 बार सीजफायर उल्लंघन, 15 सालों में सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर
    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया

    हरियाणा पुलिस

    समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में 14 मार्च को फैसला सुनाएगी अदालत, जानें क्या है पूरा मामला भारत की खबरें
    हरियाणा: पुलिसकर्मियों द्वारा पार्क में महिला की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर अधिकारी बर्खास्त हरियाणा
    हरियाणा: किसान के बैंक अकाउंट से 10 दिन में 1.37 करोड़ रुपये की ठगी हरियाणा
    हरियाणा: महिला कानूनों को हथियार बनाकर लोगों से ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025