LOADING...
'ठांय-ठांय' बोलने वाले सब-इंस्पेक्टर मनोज को एनकाउंटर में लगी गोली

'ठांय-ठांय' बोलने वाले सब-इंस्पेक्टर मनोज को एनकाउंटर में लगी गोली

Jan 05, 2019
11:42 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में एक मुठभेड़ के दौरान मुंह से 'ठांय-ठांय' की आवाज निकालकर चर्चा में आए पुलिस सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार घायल हो गए हैं। संभल में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर में मनोज को गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया है कि दो बाइक सवारों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें वे घायल हो गए।

ट्विटर पोस्ट

बाइक सवारों ने मारी गोली

फायरिंग

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल

यह घटना 4 जनवरी की है। जानकारी के मुताबिक, 2 बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं फरार बदमाश की तलाश जारी है। इसी एनकाउंटर में सब-इंस्पेक्टर मनोज को गोली लगी है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

ठांय-ठांय

'ठांय-ठांय' बोलकर चर्चा में आए थे मनोज

सब-इंस्पेक्टर मनोज पिछले साल 12 अक्टूबर को संभल में एक एनकाउंटर के दौरान मुंह से 'ठांय-ठांय' बोलकर चर्चा में आए थे। दरअसल, एक एनकाउंटर के दौरान उनकी पिस्तौल तकनीकी खराबी के कारण जाम हो गई थी। इसके बाद उन्होंने मुंह से गोली चलने की आवाज निकालकर बदमाशों को डराया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मनोज को उनकी इस बहादुरी के लिए सम्मानित भी किया था।

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था यह वीडियो