Page Loader
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर विशेष संदेश जारी किया, जानिए क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर विशेष संदेश जारी किया (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर विशेष संदेश जारी किया, जानिए क्या कहा

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2024
11:46 am

क्या है खबर?

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष वीडियो संदेश जारी किया और उनको याद किया। उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह के निधन से सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंची है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना, ये सामान्य बात नहीं है।"

बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "अभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर कैसे ऊंचाईयों को हासिल किया जा सकता है, उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को देता रहेगा। एक नेक इंसान, एक विद्वान अर्थशास्त्री और बदलाव के प्रति समर्पित नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। वे विलक्षण सांसद थे। उनकी विनम्रता, सौम्यता और बौद्धिकता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी। वे हमेशा सदन आते थे।"

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बयान

उनकी बातें हमेशा याद रहेंगी- मोदी

मोदी ने आगे कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री था, तब डॉ मनमोहन सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, अनेक विषयों पर उनसे खुलेमन से चर्चाएं होती थीं। यहां दिल्ली आने के बाद भी मेरी उनसे समय-समय पर बात होती थी, मुलाकात होती थी। मुझे उनसे हुई मुलाकातें और देश को लेकर हुई चर्चाएं हमेशा याद रहेगी। मैंने उनसे जन्मदिन पर भी बात की थी। मैं उनको पूरे देश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी