LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया पियानो बजाती छोटी बच्ची का बेहद प्यारा वीडियो, देखिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पियानो बजाती बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया पियानो बजाती छोटी बच्ची का बेहद प्यारा वीडियो, देखिए

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2023
11:22 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पियानो बजा रही एक छोटी बच्ची का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में यह छोटी बच्ची एक महिला के साथ कन्नड़ गीत 'पल्लवगला पल्लवियाली' गा रही है और पियानो बजा रही है। बच्ची की पियानो की धुन लोगों को आकर्षित कर रही है। वीडियो साझा कर मोदी ने ट्वीट किया, 'यह वीडियो सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता। शालमली को शुभकामनाएं!'

वायरल

लोग कर रहे बच्ची की तारीफ

वायरल वीडियो में छोटी लड़की शालमली को बिस्तर पर बैठे देखा जा सकता है। वह वाद्य यंत्र बजा रही है। एक महिला उसके साथ गा रही है और शालमली उसकी धुन पियानो पर बजाती दिख रही है। महिला शालमली की मां बताई जा रही हैं। जो गीत महिला गा रही हैं, वह 'पल्लवगला पल्लवियाली' है, जो कन्नड़ कवि केएस नरसिम्हा स्वामी द्वारा लिखा गया है। वीडियो को अनंत कुमार ने ट्विटर पर साझा किया, जिसे प्रधानमंत्री ने रिट्वीट किया।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखिए कैसे नन्ही शालमली बजा रही पियानो