NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे 'लखपति दीदी' योजना के प्रमाणपत्र, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे 'लखपति दीदी' योजना के प्रमाणपत्र, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे लखपति दीदी योजना के प्रमाणपत्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे 'लखपति दीदी' योजना के प्रमाणपत्र, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 25, 2024
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित एक समारोह में 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

    उन्होंने 2,500 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHG) के करीब 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा।

    इसी तरह उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित किए। इस ऋण से 2.35 लाख SHG के 25.8 लाख सदस्य लाभान्वित होंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

    संबोधन

    2 महीने में 11 लाख नई लखपति दीदी बनीं- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा, "आज यहां से देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए 6,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। मेरी सभी माताओं-बहनों को बहुत-बहुत शुभेच्छा।"

    उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं आया था, तो वादा किया था कि हमें 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। पिछले 10 साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और सिर्फ दो महीने में 11 लाख नई लखपति दीदी और बन गईं।"

    महिला सुरक्षा

    प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

    प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर कहा, "महिलाओं सशक्त बनाने के साथ उनकी सुरक्षा भी देश की प्राथमिकता है। मैंने लाल किले से इस मुद्दे को उठाया है। मैं एक बार फिर कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध एक अक्षम्य पाप है। जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनकी मदद करने वालों को भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। ऊपर से नीचे तक बहुत स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि यह एक अक्षम्य पाप है।"

    जवाबदेही

    सबकी जवाबदेही होगी तय- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अस्पताल हो, स्कूल हो, सरकार हो या पुलिस व्यवस्था, जिस भी स्तर पर लापरवाही हुई है, सबकी जवाबदेही होनी चाहिए, सबका हिसाब किया जाना चाहिए। सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन महिलाओं के जीवन की रक्षा और उनके सम्मान की रक्षा, समाज के तौर पर और सरकार के तौर पर हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।"

    उन्होंने कहा, "हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून को और मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं।"

    मृत्युदंड

    "नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान"

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नए कानूनों में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए मृत्युदंड और आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है। बेटियों के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी के लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं था। अब भारतीय न्याय संहिता में इसे स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है।"

    उन्होंने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए केंद्र सरकार हर तरह से राज्य सरकारों के साथ है।

    जानकारी

    नेपाल बस हादसे पर दुख जताया

    प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "इस हादसे में हमने महाराष्ट्र के अनेक साथियों को खोया है। इस दुख की घड़ी में मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"

    दावा

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमें महाराष्ट्र का विकास करके, महाराष्ट्र का नाम पूरी दुनिया में और ऊंचा करते रहना है।लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का अभियान न होकर पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करने का अभियान है।"

    उन्होंने कहा, "जितना काम मोदी सरकार ने देश की बहन-बेटियों के लिया किया है, उतना काम आजादी के बाद देश की किसी भी सरकार ने नहीं किया है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    नरेंद्र मोदी

    बांग्लादेश: प्रधानमंत्री मोदी की हिंदुओं की रक्षा की अपील, हसीना के बेटे ने बताया पाकिस्तान का हाथ बांग्लादेश
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत की, तिरंगा लगाने का अनुरोध किया हर घर तिरंगा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले चावल को मानते हैं 'सुपरफूड', जानें इसके 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण, पीडि़तों से मिले केरल

    महाराष्ट्र

    मुंबई में चलती लोकल ट्रेन से गिरा यात्री, विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- ऐसे बनेंगे विश्वगुरु मुंबई
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 27 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कहां-कहां बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका मुंबई
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: आज कहां-कहां मिली राहत? यहां देखें ताजा भाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    छत्तीसगढ़: 16 साल की लड़की खरीदकर पति और ससुर ने किया रेप, अब घर लौटी छत्तीसगढ़
    बिहार: सीतामढ़ी में थाना प्रभारी ने दलित महिला पर बरसाए डंडे, देखें वीडियो बिहार
    ब्रिटेन: मेटावर्स की वर्चुअल दुनिया में नाबालिग लड़की का गैंगरेप, इस तरह का पहला मामला ब्रिटेन
    कर्नाटक: भूमि विवाद में बंधक बनाकर महिला का यौन उत्पीड़न, कपड़े फाड़कर निजी अंगों को छुआ कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025