भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की- प्रधानमंत्री मोदी
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में मिशन शक्ति में लॉ अर्थ ऑरबिट (LEO) सैटेलाइट को मार गिराया।
मोदी ने कहा कि इसके लिए बहुत उच्च तकनीकी की ताकत की आवश्यकता थी।
वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लिया। उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
जानकारी
आज सुबह थी महत्वपूर्ण बैठक
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे सवेरे लगभग 11:45-12:00 बजे महत्वपूर्ण संदेश लेकर देश को संबोधित करेंगे। बता दें, आज सुबह कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें मंत्रियों के अलावा सुरक्षा समिति के सदस्य भी शामिल थे।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट
मेरे प्यारे देशवासियों,
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019
आज सवेरे लगभग 11.45 - 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा।
I would be addressing the nation at around 11:45 AM - 12.00 noon with an important message.
Do watch the address on television, radio or social media.
बधाई
देशवासियों की दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने इस उपलब्धि के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ा नाम हासिल किया है। यह उपलब्धि आज से पहले अमेरिका, रूस और चीन के नाम थी।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने एंटी-सैटेलाइट हथियार से लाइव सैटेलाइट को निशाना बनाया। यह मिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे महज तीन मिनट में अंजाम दे दिया।
उन्होंने इसके लिए देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मकसद शांति बनाए रखना है।
ट्विटर पोस्ट
मुश्किल काम था 'मिशन शक्ति'
PM Narendra Modi: 'Mission Shakti' operation was a difficult target to achieve which was completed successfully within three minutes of launch. pic.twitter.com/u3nY3OTdjJ
— ANI (@ANI) March 27, 2019