LOADING...
उत्तर प्रदेश: बस्ती में थानेदार के तबादले पर गले लगकर रोए लोग, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के बस्ती में छावनी थानाध्यक्ष के तबादले पर रोए लोग

उत्तर प्रदेश: बस्ती में थानेदार के तबादले पर गले लगकर रोए लोग, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2023
06:39 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को लेकर लोगों में हमेशा मतभेद रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देखकर लोगों का विचार बदल सकता है। बस्ती जिले के छावनी थानाध्यक्ष के तबादले पर यहां के स्थानीय लोग भावुक हो गए। कुछ लोगों ने आंसू बहाए, जबकि कुछ लोगों ने उनको माला पहनाकर विदाई दी। थानेदार दुर्गेश कुमार की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बुजुर्ग गले मिलकर रोते नजर आ रहे।

विदाई

आमजन के बीच अलग है थानेदार दुर्गेश की पहचान

जानकारी के मुताबिक, थानेदार दुर्गेश कुमार ने अपने क्षेत्र में आमजन के बीच अलग पहचान बनाई है। उन्होंने न केवल पुलिस थाने में कर्मचारियों की सुविधाओं का ख्याल रखा, बल्कि यहां आने वाले फरियादियों को भी मायूस नहीं किया। बताया जाता है कि छावनी थाने में रसोई की सुविधा शुरू की गई ताकि रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाहर खाना न खाना पड़े। इसके अलावा उन्होंने जनता के बीच अपनी छवि भी बेहतर रखी।

ट्विटर पोस्ट

थानेदार के तबादले पर रोते स्थानीय लोग

Advertisement