NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: महाराष्ट्र में कम पड़ने लगे इंतजाम, मांग बढ़ने से ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमतें आसमान पर
    देश

    कोरोना: महाराष्ट्र में कम पड़ने लगे इंतजाम, मांग बढ़ने से ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमतें आसमान पर

    कोरोना: महाराष्ट्र में कम पड़ने लगे इंतजाम, मांग बढ़ने से ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमतें आसमान पर
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 04, 2021, 08:58 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: महाराष्ट्र में कम पड़ने लगे इंतजाम, मांग बढ़ने से ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमतें आसमान पर

    कोरोना वायरस महामारी के कारण देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के चलते इनकी कीमत आसमान छू रही है। यहां के औरंगाबाद जिले में हालात बेहद खराब हैं और अस्पतालों में मौजूद ऑक्सीजन बेड पूरी तरह भर गए हैं। इसके चलते कोरोना संक्रमित मरीज अपने घर रहकर ही इलाज कराने को मजबूर हैं। मार्च के बाद से ही राज्य में ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

    औरंगाबाद में ऑक्सीजन बेड पूरी तरह भरे

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, औरंगाबाद में मार्च अंत तक पॉजीटिविटी रेट महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा (43.8 फीसदी) थी। जिले में कोरोना संक्रमितों के लिए 2,214 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया गया है, जो 100 फीसदी भर चुके हैं। औरंगाबाद के कुल 15,484 सक्रिय मामलों में से 4,600 अपने घरों में आइसोलेटड हैं। इनमें से अधिकतर में महामारी के हल्के लक्षण हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जिन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है।

    बाजार में मिलने मुश्किल हुए ऑक्सीजन सिलेंडर

    महाराष्ट्र में इन दिनों रोजाना 700-750 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की मांग है, जो फरवरी अंत से 150-200 मीट्रिक अधिक है। अगर औरंगाबाद की बात करें तो यहां फरवरी की तुलना में 15-17 मीट्रिक टन ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है। राहत की बात यह है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन ऑक्सीजन बेड के इंतजाम कम पड़ने लगे हैं और बाजार में भी ऑक्सीजन सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है।

    मुख्यमंत्री बोले- बढ़ाई जाएगी आपूर्ति

    इस कमी को देखते हुए राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने बीते मंगलवार को ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्तिकर्ताओं को 30 जून तक कुल आपूर्ति में से 80 प्रतिशत मेडिकल इस्तेमाल के लिए निर्धारित करने के आदेश दिए थे। शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी की स्वीकारते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले कुछ दिनों तक 100 प्रतिशत आपूर्ति मेडिकल इस्तेमाल के लिए जरूरी करने पर विचार कर रही है।

    ऑक्सीजन के साथ-साथ सिलेंडर भरवाने के दाम भी बढ़े

    आपूर्ति में कमी होने के कारण ऑक्सीजन के साथ-साथ सिलेंडर भरवाने के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले 7,000 लीटर के सिलेंडर को भरने के लिए 150 रुपये लिए जाते थे, वहीं अब इसके लिए 350 रुपये लिए जा रहे हैं। पहले सिलेंडर ले जाने के लिए 5,000 रुपये अग्रिम जमा करने पड़ते थे, जो अब बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिये गए हैं। इसके अलावा प्रति क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन के दाम भी 10 से बढ़कर 18 रुपये हो गए हैं।

    आज हो सकता है नई पाबंदियों का ऐलान

    राज्य में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्थिति पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार नई पाबंदियों का ऐलान कर सकती है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ठाकरे ने शनिवार को सभी हितधारकों के साथ बैठक की थी। बैठक में संक्रमण रोकने के लिए नई पाबंदियां लागू करने पर सहमति बनाने की कोशिश की गई। ऐसे में आज सरकार नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकती है।

    महाराष्ट्र में चार लाख से अधिक सक्रिय मामले

    महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 49,447 नए मामले सामने आए और 277 मौतें हुईं। पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है, जब एक दिन में इतने लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29,53,523 हो गई है। इनमें से 4,01,172 सक्रिय मामले हैं, 24,95,315 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 55,656 लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    औरंगाबाद
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया करियर का 24वां वनडे अर्धशतक जोस बटलर
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    औरंगाबाद

    महाराष्ट्र में अंडों की भारी किल्लत, रोजाना 1 करोड़ अंडों की कमी  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: औरंगजेब की तस्वीर के साथ डांस करने पर 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज महाराष्ट्र
    देश के 200 रेलवे स्टेशनों को होगा कायाकल्प, मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं- रेल मंत्री वैष्णव महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    महामारी

    टेक कंपनियों में छंटनी: क्यों जा रही है इतने लोगों की नौकरियां? छंटनी
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक कोरोना वायरस
    क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, लेंगे जेसिंडा अर्डर्न की जगह न्यूजीलैंड
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023