Page Loader
झारखंडः शादी के खाने में गिरी छिपकली, खाना खाकर बीमार हुए 70 लोग

झारखंडः शादी के खाने में गिरी छिपकली, खाना खाकर बीमार हुए 70 लोग

Jun 29, 2019
03:29 pm

क्या है खबर?

झारखंड में एक शादी में छिपकली गिरा हुआ खाना खाने से 70 लोग बीमार हो गए। यह घटना यहां के चंदन पहाड़ी गांव की है। यहां एक शादी में आए लोगों ने देखा कि एक प्लेट में रखे खाने में मरी हुई गिलहरी को देखा। इसके बाद यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक से लोगों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी और बीमार पड़ने लगे। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इलाज

प्रथामिक उपचार के बाद मरीजों को छुट्टी

बीमार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ लोगों को इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भेजा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीमार लोगों के इलाज के लिए 6-7 डॉक्टरों को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बता दें, पहले कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब ऐसे बड़े आयोजनों पर जहरीला खाना खाने से कई लोगों की मौत हो गई है।

मामला

गिलहरी देखकर बैठा लोगों के मन में डर

इलाके के SDO ने बताया कि गिलहरी देखकर लोगों के मन में डर बैठ गया था। सब लोग इस वजह से उल्टियां करने लगे। गिलहरी इतनी खतरनाक नहीं होती और इसकी वजह से इतने ज्यादा लोग बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों ने मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया है और वो बिल्कुल ठीक हैं। दुमका अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने बताया कि लोगों की संतुष्टि के लिए उनकी जांच की गई और उन्हें ORS दिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद लोग