NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गोवा: नाबालिगों से गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री सावंत ने परिजनों को ठहराया जिम्मेदार, मचा बवाल
    अगली खबर
    गोवा: नाबालिगों से गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री सावंत ने परिजनों को ठहराया जिम्मेदार, मचा बवाल
    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाबालिगों से हुए गैंगरेप के लिए उनके परिजनों को ही ठहराया जिम्मेदार।

    गोवा: नाबालिगों से गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री सावंत ने परिजनों को ठहराया जिम्मेदार, मचा बवाल

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 29, 2021
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    गोवा में पिछले सप्ताह बेनौलिम बीच पर दो नाबलिग किशोरियों से गैंगरेप और दो किशोरों के साथ हुई मारपीट की वारदात में विरोध का सामना कर रहे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अब बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है।

    उन्होंने इसके लिए घटना में जीवित बचे लोग और नाबालिगों के परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी सरकार और पुलिस को किसी भी तरह की जिम्मेदारी से दोषमुक्त करार दिया है। इसके बाद अब विपक्ष उन पर हमलावर हो गया है।

    प्रकरण

    चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किया था नाबालिगों से गैंगरेप

    बता दें कि गत रविवार को गोवा की राजधानी पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर बेनॉलिम बीच पर चार लोगों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर वहां मौजूद दो नाबालिग किशोरियों से गैंगरेप किया था।

    आरोपियों ने घटना का विरोध करने वाले दो नाबालिग किशोरों के साथ भी मारपीट की थी। चारों आरोपियों में से एक का सरकारी कर्मचारी होना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

    जानकारी

    पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

    मामले में गोवा पुलिस ने गैंगरेप और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इसमें मिले एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। घटना से लोगों में रोष है।

    टिप्पणी

    मुख्यमंत्री सावंत ने पीड़ित बच्चों के माता-पिता को ठहराया जिम्मेदार

    गोवा विधानसभा में बुधवार को की गई टिप्पणी में मुख्यमंत्री सावंत ने पीड़ित माता-पिता को अपने बच्चों को देर रात तक बाहर निकलने की अनुमति देने के लिए दोषी ठहरा दिया। पीड़ित पूरी रात बीच पर मौजूद थे।

    उन्होंने कहा, "जब 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं, तो माता-पिता को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। सिर्फ इसलिए कि बच्चे घरवालों की नहीं सुनते हैं, हम सरकार और पुलिस पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते हैं।"

    कर्तव्य

    बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है माता-पिता का कर्तव्य- सावंत

    गृह मंत्रालय भी संभालने वाले मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, "अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना माता-पिता का कर्तव्य है और लड़कियों को रात में घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए, खासकर जब वो नाबालिग हैं।

    उन्होंने कहा, "हम पुलिस को दोष देते हैं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि बीच गए 10 युवाओं में से चार पूरी वहीं रहे, दो लड़के और दो लड़कियां। विशेषकर नाबालिगों को तो समुद्र तटों पर रातें नहीं बितानी चाहिए।"

    विरोध

    विपक्ष ने किया मुख्यमंत्री की टिप्पणियों का विरोध

    विधानसभा में मुख्यमंत्री की टिप्पणियों ने विपक्षी नेताओं में आक्रोश पैदा कर दिया है। विपक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है और दावा किया कि गोवा में भाजपा शासन महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हो गया है।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री को इस तरह के बेतुके बयान देने को लेकर अपना पद छोड़ देना चाहिए।' गोवा कांग्रेस प्रवक्ता अल्टोन डी'कोस्टा ने राज्य में कानून-व्यवस्था को खराब बताया है।

    अन्य

    अन्य नेताओं ने भी जताया है विरोध

    शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के बयानों को जिम्मेदारी का बीमार और निर्लज्ज त्याग करार दिया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को घृणित करार दिया है।

    उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और राज्य सरकार की है। अगर वे नहीं दे सकते तो मुख्यमंत्री को पद पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से बचने के लिए परिजनों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    गोवा

    नागरिकता कानून के समर्थन में कांग्रेस नेता जॉन फर्नांडीज, बताया अच्छा कानून पाकिस्तान समाचार
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    1 फरवरी से 'किस्मत का खेल' नहीं खेल पाएंगे गोवावासी, कैसिनो में प्रवेश पर लगा बैन मनोहर पर्रिकर
    गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ ने कहा- गाय खाने पर बाघों को भी मिले सजा! क्राइम समाचार

    कांग्रेस समाचार

    भाजपा सांसद ने की शशि थरूर की सदस्यता रद्द करने की मांग, जानें कारण शशि थरूर
    खबरों से गायब रहने वाला लक्षद्वीप इन दिनों सुर्खियों में क्यों है? गुजरात
    उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद पीयूष गोयल
    क्या सचिन पायलट भी छोड़ेंगे कांग्रेस? शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर जताई नाराजगी अशोक गहलोत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025