LOADING...
ओडिशा: समुद्र तट पर दोस्त को पेड़ से बांधकर उसके सामने 20 वर्षीय लड़की का गैंगरेप
ओडिशा में समुद्र तट के किनारे युवती से गैंगरेप

ओडिशा: समुद्र तट पर दोस्त को पेड़ से बांधकर उसके सामने 20 वर्षीय लड़की का गैंगरेप

लेखन गजेंद्र
Jun 17, 2025
12:04 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के गंजम जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के गोपालपुर क्षेत्र में समुद्र तट के किनारे एक 20 वर्षीय लड़की का गैंगरेप किया गया है। वारदात रविवार को उस समय हुई, जब वह अपने दोस्त के साथ समुद्र तट पर घूमने गई थी। तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे आरोपियों ने उसके दोस्त को रस्सी से बांधकर उसके सामने गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने पुरुष मित्र के साथ रज उत्सव मनाने के लिए गोपालपुर समुद्र तट पर गई थी और सुनसान जगह बैठी थी। तभी 3 मोटसाइकिल से 10 लोग आए और उनको अकेला देखकर तंग करने लगे। उन्होंने उनकी कुछ तस्वीरें भी ली थी, जिनको उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने युवक को पेड़ से बांध दिया और 3 लोगों ने बारी-बारी से लड़की का गैंगरेप किया।

जांच

गिरफ्तार किए गए सभी लोग व्यस्क

घटना के बाद पीड़िता अपने दोस्त के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम का कहना है कि पकड़े गए सभी आरोपी व्यस्क हैं, अन्य की भी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता समेत आरोपियों का मेडिकल जांच करा लिया गया है। पीड़िता की हालत स्थिर है।