NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा: बालासोर में ईद के दौरान 2 समूहों में हिंसक झड़प, कर्फ्यू लगाया गया
    अगली खबर
    ओडिशा: बालासोर में ईद के दौरान 2 समूहों में हिंसक झड़प, कर्फ्यू लगाया गया
    ओडिशा के बालासोर में 2 समुदाय में हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

    ओडिशा: बालासोर में ईद के दौरान 2 समूहों में हिंसक झड़प, कर्फ्यू लगाया गया

    लेखन गजेंद्र
    Jun 18, 2024
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा के बालासोर में बकरीद के त्योहार के दौरान सोमवार को 2 समूहों में हिंसक झड़प हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    घटना पात्रापाड़ा इलाके में घटी है। हिंसक झड़प के दौरान 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

    जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंगलवार 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू की घोषणा की है।

    साथ ही इलाके में धारा 144 लागू है और इंटरनेट प्रतिबंधित है।

    हिंसा

    कैसे शुरू हुई झड़प?

    ओडिशाटीवी के मुताबिक, पात्रापाड़ा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है। यहां बकरीद के दिन नाले में लाल रंग का पानी देखकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।

    लोगों ने पशु बलि के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया और चांदीपुर-बालासोर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद दूसरे समूह की आपत्ति पर प्रदर्शन झड़प में बदल गई।

    इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और आगजनी में 20 वाहनों को जला दिया गया। पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    इलाके में कर्फ्यू

    #WATCH | Odisha: Balasore district administration imposes Section 144 of CrPC following a clash between two groups on June 17. pic.twitter.com/1ihVmC7O6U

    — ANI (@ANI) June 18, 2024

    घटना

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की जिला कलेक्टर से बात

    ओडिशा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना को लेकर बालासोर के जिला कलेक्टर से बात की है। उन्होंने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस बल की 45 पलटन और 15 अतिरिक्त पलटन तैनात की गई है। उन्होंने लोगों को आपात स्थिति के अलावा घर से निकलने से मना किया है।

    बता दें कि 2017 में ओडिशा के भद्रक में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    सांप्रदायिक हिंसा
    बकर ईद

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ओडिशा

    ओडिशा: नवीन पटनायक के 'उत्तराधिकारी' पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन हुए BJD में शामिल, जानें कौन हैं नवीन पटनायक
    ओडिशा: जंगल में देखा गया काले रंग का दुर्लभ तेंदुआ, बाघ गणना के दौरान आया सामने वन विभाग
    ओडिशा: कटक रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री रेल दुर्घटना
    कांग्रेस सांसद के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी, अब तक 290 करोड़ बरामद आयकर विभाग

    सांप्रदायिक हिंसा

    कर्नाटक: सांप्रदायिक घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा कर्नाटक
    हरियाणा: नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 2,500 लोगों ने ली मंदिर में शरण हरियाणा
    हरियाणा: नूंह-गुरुग्राम में सांप्रदायिक हिंसा में 4 की मौत, 5 जिलों में धारा 144 लागू हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में कैसे भड़की हिंसा और अब तक क्या-क्या हुआ? हरियाणा

    बकर ईद

    उत्तराखंड: मुस्लिम बद्रीनाथ की जगह जोशीमठ में अदा करेंगे बकरीद की नमाज, पुलिस का सुझाव माना उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025