NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: अब महिलाएं कर सकेंगी मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा, राज्य सरकार ने दी अनुमति
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: अब महिलाएं कर सकेंगी मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा, राज्य सरकार ने दी अनुमति

    महाराष्ट्र: अब महिलाएं कर सकेंगी मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा, राज्य सरकार ने दी अनुमति

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 16, 2020
    06:45 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले में अभी भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां प्रतिदिन हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं।

    इन सबके बीच अब राज्य सरकार ने मुंबई की महिलाओं को राहत पहुंचाने के लिए 'लाइफ लाइन' मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों में शनिवार से यात्रा की अनुमति दे दी है।

    आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के सचिव किशोर राजे निंबालकर ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

    वर्तमान स्थिति

    अब तक कर्मचारियों के लिए ही किया जा रहा है लोकल ट्रेनों का संचालन

    कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुंबई में अब तक केवल आवश्यक सेवाओं, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, PSU और फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों तथा QR कोड-आधारित पहचान पत्र धारी लोगों को ही लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति दी गई थी।

    इसके कारण निजी दुकान और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित आम जनता को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    आदेश

    दिन में दो चरणों में लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

    सचिव निंबालकर द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार मुंबई में सभी महिलाएं दिन में दो चरणों में लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगी।

    इसके तहत सुबह 11 से 3 बजे और शाम को 7 बजे तक सेवा समाप्ति तक महिलाओं को यात्रा की अनुमति होगी।

    यह आदेश मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र दोनों के लिए लागू होगा। आदेश के अनुसार महिलाओं को वैध टिकट होने पर ट्रेनों में प्रवेश दिया जाएगा। बिना टिकट यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सकेगा।

    बयान

    महिलाओं के लिए नहीं होगी QR कोड की आवश्यकता

    सचिव निंबालकर ने बताया कि अब तक आपात और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए QR कोड उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन महिलाओं को यात्रा करने के लिए किसी भी प्रकार के QR कोड की आवश्यकता नहीं होगी।

    स्पष्ट

    आपात और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी दिनभर कर सकेंगे यात्रा

    सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को दी गई पूर्व अनुमति पूरे दिन के लिए वैध बनी रहेगी।

    ऐसे में इन सेवाओं के अधिकारी और कर्मचारी आवश्यकता के अनुसार दिनभर लोकल ट्रेनों में कभी भी यात्रा कर सकेंगे।

    सचिव ने संबंधित अधिकारियों को बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    बयान

    सरकार ने कही थी सभी के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन करने की बात

    गत 30 सितंबर को राज्य के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि सरकार सभी के लिए लोकल ट्रेन सुविधा बहाल करने पर विचार कर रही है।

    उन्होंने कहा था कि राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयासों में उपनगरीय ट्रेन सेवा की सभी लोगों के लिए बहाली को प्रमुख माना जा रहा है। ऐसे में सरकार आगामी 15 अक्टूबर से सभी के लिए यह सुविधा बहाल करने पर गंभीरता से सोच रही है।

    जानकारी

    मुंबई में 19 अक्टूबर से शुरू होगा मेट्रो का संचालन

    महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य में मेट्रो सेवा का संचालन फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। आगामी 19 अक्टूबर से मुंबई में सुबह 08:30 बजे से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    आदित्य ठाकरे
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    मुंबई

    कोरोना वायरस: 1.75 लाख मामलों के साथ पुणे बना देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर दिल्ली
    महाराष्ट्र में पांचवें सबसे अधिक प्रभावित देश से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित, जानें कैसी है स्थिति पुणे
    ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार सुशांत सिंह राजपूत
    मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 15 दिनों में आया 20 प्रतिशत उछाल भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: कोरोना के बीच मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' अभियान भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में फिर 92,000 से अधिक नए मामले, 1,136 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना जांच के लिए अस्पताल आने वाले सभी शवों का होगा एंटीजन टेस्ट मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 50 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड मौतें भारत की खबरें

    आदित्य ठाकरे

    ट्विटर यूज़र बोले- 'नायक' अनिल कपूर को बनाओ महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, अभिनेता ने दिया जवाब भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार से बाहर रहेंगे आदित्य ठाकरे, जानें क्या है इसका मतलब भारतीय जनता पार्टी
    उद्धव ठाकरे बोले- कांग्रेस और NCP के साथ बातचीत जारी, शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना मकसद भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र: अब उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, मातोश्री के बाहर लगाई गई होर्डिंग भारतीय जनता पार्टी

    कोरोना वायरस

    कम तापमान में चिकनी सतहों पर 28 दिन तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस- स्टडी ऑस्ट्रेलिया
    अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के बड़े कदम, सरकारी कर्मचारियों को एडवांस मिलेंगे 10,000 रुपये निर्मला सीतारमण
    कोरोना के बीच दिल्ली में होगी रामलीला और दुर्गा पूजा कार्यक्रम, जारी हुई गाइडलाइंस दिल्ली
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025