Loading...
हजारों करोड़ में बना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बारिश में फेल, टर्मिनल से पार्किंग तक पानी
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में बारिश से टर्मिनल से पार्किंग तक पानी भरा

हजारों करोड़ में बना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बारिश में फेल, टर्मिनल से पार्किंग तक पानी

लेखन गजेंद्र
Aug 12, 2026
10:46 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को लेकर तमाम दावे किए जा रहे थे, लेकिन तेज बारिश में इसकी पोल खुल गई। पहले चरण के तहत हवाई अड्डे के जिस हिस्से का इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था, वहां पानी ही पानी दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई अड्डे के टर्मिनल से लेकर पार्किंग तक जाने वाले रास्ते में इतना पानी था कि यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश

घाट जैसा नजारा, जलभराव से यात्री हुए परेशान

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, हवाई अड्डे पर 'बनारस के घाट' की तर्ज पर एक मॉडल बनाया गया था, जहां बारिश का पानी भरने से असली घाट जैसा नजारा दिख रहा है।

टर्मिनल के निकास द्वार पर अंडरपास में भी जलभराव से यात्री परेशान दिखे। यही अंडरपास फोरकोर्ट को पार्किंग की तरफ ले जाता है। यात्री इसी रास्ते से निकलते हैं। अंडरपास तालाब बन गया।

जलभराव के कारण यात्रियों को सामान बचाते हुए दूसरे रास्ते खोजने पड़े

परेशानी

पंप लगाकर निकाला गया पानी, कई उड़ानें रद्द

दैनिक जागरण के मुताबिक, बारिश के पानी के साथ मिट्टी और मलबा बहकर आया, जो अंडरपास में जमा हो गया, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई।

अंडरपास में मलबे की वजह से एस्केलेटर भी नहीं चले और यात्रियों को भारी-भरकम सामान लेकर टहलना पड़ा।

पानी निकालने के लिए कर्मचारियों को पंप की मदद लेनी पड़ी। इससे हवाई अड्डे के निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

सफाई

हवाई अड्डे की संचालक कंपनी ने क्या कहा?

हवाई अड्डे की संचालक कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग का कहना है टर्मिनल और पार्किंग को जोड़ने वाले मार्ग पर तेज बारिश से कुछ देर पानी जमा हुआ था।

कंपनी का दावा है कि पानी को 30 मिनट के अंदर निकालकर व्यवस्था सामान्य कर दी गई, जिससे उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

टर्मिनल के सामने बने प्रतिक्षा क्षेत्र में भी छत से पानी टपकता दिखा। जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर जलभराव का वीडियो

ट्विटर पोस्ट

नोएडा हवाई अड्डे में जलभराव

लागत

11,282 करोड़ में बना है पहले चरण का हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मार्च को हवाई अड्डे के एक हिस्से का उद्घाटन किया था। यहां से 15 जून को घरेलू उड़ानें शुरू हुई है।

प्रधानमंत्री ने जिस पहले चरण का उद्घाटन किया है, उसकी लागत 11,282 करोड़ रुपये है। पूरे हवाई अड्डे की लागत 29,560 करोड़ रुपये है।

पूरे हवाई अड्डे की क्षमता प्रतिवर्ष 7 करोड़ यात्रियों की बताई जा रही है। दावा है कि यह देश में अब तक का सबसे अत्याधुनिक हवाई अड्डा है।

ADVERTISEMENT