Loading...
फ्लाईदुबई मामले में कैप्टन स्मित मच्छार का बयान लेना चाहती है NIA, दुबई जाएगी
फ्लाईदुबई मामले में कैप्टन स्मित मच्छार का बयान लेना चाहती है NIA (फाइल तस्वीर)

फ्लाईदुबई मामले में कैप्टन स्मित मच्छार का बयान लेना चाहती है NIA, दुबई जाएगी

लेखन गजेंद्र
Oct 14, 2026
09:22 am

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के कॉकपिट में 30 सितंबर को हुए हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। वह जल्द ही केंद्र सरकार से अनुमति लेकर एक टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई भेजना चाहती है, ताकि भारतीय पायलट स्मित मच्छार का बयान दर्ज किया जा सके। बता दें कि NIA ने मामले को आतंकवादी घटना मानते हुए इसकी जांच शुरू की है।

संपर्क

आरोपी हम्माम से भी बात कर सकती है टीम

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जांच एजेंसी मच्छार से पूछताछ के अलावा स्थानीय जांचकर्ताओं से भी बातचीत कर सकती है, जिससे फ्लाईदुबई उड़ान की घटना के मामले में उनके निष्कर्षों का विवरण प्राप्त कर सके।

टीम कोशिस करेगी कि गिरफ्तार किए गए विमान के ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी से भी संपर्क हो जाए, ताकि उसकी साजिश का पता चले। हालांकि, इसकी अनुमति मिलने की संभावना कम है।

हम्माम अभी UAE पुलिस की गिरफ्त में है।

जांच

UAPA के तहत दर्ज किया है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, मच्छार के भारतीय नागरिक होने की वजह से जांच एजेंसी ने पिछले सप्ताह अपहरण के प्रयास में बड़ी साजिश की जांच के लिए मामला दर्ज किया है।

एजेंसी ने FIR में विमान अपहरण विरोधी अधिनियम, 2016 और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं को शामिल किया है।

FIR में कहा गया कि यह मामला एक भारतीय नागरिक पर हमले से संबंधित है, जिसमें विमान का अपहरण या दुर्घटनाग्रस्त का स्पष्ट प्रयास है, जिसका पर्दाफाश जरूरी है।

ADVERTISEMENT

घटना

क्या है घटना?

फ्लाईदुबई की FZ-1073 उड़ान में कॉकपिट के अंदर मच्छार पर सह-पायलट हम्मान ने कुल्हाड़ी से हमला कर विमान के अपहरण की कोशिश की थी।

मच्छार ने सिर और हाथों पर गहरे घाव के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली।

घटना के समय विमान में 150 इजरायली नागरिक समेत 174 लोग सवार थे। उसकी सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग हुई। मच्छार दुबई में इलाज करा रहे हैं।

ADVERTISEMENT