Page Loader
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने लोगों को नए साल की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा

लेखन गजेंद्र
Jan 01, 2025
09:40 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नए साल के आगमन पर अपना संदेश दिया और लोगों की खुशियों की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, '2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सबको अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।' नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लाए।'

शुभकामना

राष्ट्रपति समेत प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

ट्विटर पोस्ट

प्रियंका गांधी ने कवि सोहनलाल द्विवेदी की पंक्तियां साझा की