NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अटलजी की याद में आएगा 100 रुपये का सिक्का, ये होंगी खास बातें
    अगली खबर
    अटलजी की याद में आएगा 100 रुपये का सिक्का, ये होंगी खास बातें

    अटलजी की याद में आएगा 100 रुपये का सिक्का, ये होंगी खास बातें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 14, 2018
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उनकी तस्वीर वाला Rs. 100 का सिक्का जारी किया जाएगा।

    इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इस पर उनकी तस्वीर के साथ देवनागरी और अंग्रेजी में उनका नाम लिखा होगा।

    सिक्के में नीचे की तरफ उनके जन्म का वर्ष 1924 और निधन का वर्ष 2018 लिखा होगा।

    इसके दूसरी तरफ अशोक स्तंभ बना होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।

    बता दें, 16 अगस्त को अटलजी का निधन हो गया था।

    सिक्का

    चलन में नहीं आएगा यह सिक्का

    सिक्के को जारी करने के संबंध में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, 35 ग्राम वजन वाले इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा, पांच फीसदी निकल और पांच फीसदी जिंक होगा।

    हालांकि, यह सिक्का चलन में नहीं आएगा। सरकार इसे निर्धारित समय के लिए प्रीमियम दरों पर बेचेगी।

    माना जा रहा है कि एक सिक्के की कीमत Rs. 3,300-3,500 के बीच हो सकती है। इसे सीधे मुंबई टकसाल से भी खरीदा जा सकता है।

    सम्मान

    अटलजी के सम्मान में बदला हिमालय की चोटी का नाम

    अटलजी को श्रद्धांजलि देने के लिए इस सिक्के को लाया जा रहा है। इससे पहले सरकार अटलजी के सम्मान में कई कदम उठा चुकी है।

    अटलजी के सम्मान में हिमालय की चोटी का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

    इसके अलावा नया रायपुर का नाम बदलकर अटल नगर और लखनऊ के हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक किया जा चुका है।

    देहरादून एयरपोर्ट का नाम अटलजी के नाम पर रखने का फैसला किया गया है।

    जानकारी

    तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे अटलजी

    अटलजी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। सबसे पहले वे 1996 में 18 दिन के लिए प्रधानमंत्री रहे थे। इसके बाद 1998-1999 के बीच 18 महीनों के लिए प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 1999 से लेकर 2004 तक उन्होंने प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार अमेरिका
    खालिस्तानी समर्थक के साथ सिद्धू की फोटो पर विवाद, अकाली दल ने मांगा इस्तीफा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान सरकार ने मानी ऋषि कपूर की बात, पुश्तैनी हवेली को लेकर किया बड़ा ऐलान पाकिस्तान समाचार
    महंगाई से राहतः छह महीने बाद कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, जानिये नई कीमत रसोई गैस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025