कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 31,000 नए मामले, 403 की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आए और 403 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,24,24,234 हो गई है। इनमें से 4,34,367 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,53,398 हो गई है।
देश में पिछले दो महीने से दैनिक मामले लगभग स्थिर हो गए हैं और ये एक चिंता का विषय है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 38,487 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 38,487 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,16,36,469 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.57 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,85,681 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 50.63 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 64,20,510 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,35,817 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 38,03,903 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 19,428 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,37,427 मामलों और 37,123 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,99,255 मामलों और 34,686 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,575 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 145 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 17,106 लोगों को संक्रमित पाया गया और 83 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,350 मामले सामने आए और 18 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,652 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 23 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 58,14,89,377 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 52,23,612 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 21.13 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 21.13 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 44.22 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.77 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.28 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.05 करोड़ संक्रमितों में से 5.74 लाख मरीजों की मौत हुई है।