Page Loader
रुझानों में भाजपा भारी अंतर से आगे, मोदी की मां ने हाथ जोड़कर किया अभिनंदन

रुझानों में भाजपा भारी अंतर से आगे, मोदी की मां ने हाथ जोड़कर किया अभिनंदन

May 23, 2019
12:27 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनावों के नतीजों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक, देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। भाजपा गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड आदि राज्यों में क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। भाजपा के पक्ष में जा रहे नतीजों के बीच नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन किया है। हीराबेन अपने घर के बाहर आईं और उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

जानकारी

गुजरात की सभी सीटों पर भाजपा आगे

गुजरात की 26 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2014 में भी भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर भगवा फहराया था। एक बार फिर यही नतीजे साबित होते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये वीडियो

जानकारी

अमित शाह 1.25 लाख वोटों से आगे

गांधीनगर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 1.25 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के सीजे चावड़ा चुनावी मैदान में थे।