Page Loader
स्वतंत्रता दिवस 2024: महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- राज्य सरकारें गंभीरता दिखाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से महिलाओं के खिलाफ अपराध का मुद्दा उठाया (तस्वीर: एक्स/@MohanbhaiBJP)

स्वतंत्रता दिवस 2024: महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- राज्य सरकारें गंभीरता दिखाएं

लेखन गजेंद्र
Aug 15, 2024
09:56 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर लाल किले की प्राचीर से देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "मैं लाल किले से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा।"

स्वतंत्रता दिवस

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द हो जांच- मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। साथ ही राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो। ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।" उन्होंने कहा, "जब महिला पर अत्याचार होता है तो उसकी बड़ी खबरें बनती हैं, लेकिन जब आरोपी दोषी सिद्ध होता है और उसको सजा होती है तो ऐसी खबरें कहीं दब जाती हैं, उसकी भी चर्चा होनी चाहिए।"

ट्विटर पोस्ट

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी