NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुडुचेरी घूमने आई मुंबई की नाबालिग लड़की का ऑटो चालक और IT कर्मचारियों ने रेप किया
    अगली खबर
    पुडुचेरी घूमने आई मुंबई की नाबालिग लड़की का ऑटो चालक और IT कर्मचारियों ने रेप किया
    पुडुचेरी घूमने आई नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप

    पुडुचेरी घूमने आई मुंबई की नाबालिग लड़की का ऑटो चालक और IT कर्मचारियों ने रेप किया

    लेखन गजेंद्र
    Nov 06, 2024
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    पुडुचेरी में यौन उत्पीड़न का चौकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई से पुडुचेरी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आई 16 वर्षीय लड़की लापता होने के बाद समुद्र तट पर कमजोर हालत में मिली है।

    पुलिस ने बताया कि पहले एक ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की का रेप किया, फिर 6 IT कर्मचारियों के समूह ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।

    लड़की को JIPMER अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

    यौन उत्पीड़न

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस ने बताया कि लड़की अपने माता-पिता के साथ पुडुचेरी में एक रिश्तेदार के यहां दिवाली मनाने आई थी। 30 अक्टूबर को उसका माता-पिता से झगड़ा हो गया और वह घर से निकल गई।

    पुलिस ने बताया कि लड़की एक ऑटो में बैठी, जिसे विल्लुपुरम जिले के कोट्टाकुप्पम निवासी ख्वाजा मोइनुद्दीन (34) चला रहा था। वह लड़की को पुडुचेरी घुमाने के बहाने अपने घर ले गया।

    उसने लड़की को शराब पिलाकर रेप किया और उसके साथ मारपीट की।

    रेप

    IT कर्मचारी लड़की को अपने साथ चेन्नई ले गए

    पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक ने अगली सुबह लड़की को ऑरोविले में छोड़ दिया। यहां चेन्नई में कार्यरत 6 IT कर्मचारी घूमने आए थे।

    उन्होंने सेरेनिटी बीच पर लड़की को अकेले देखा और उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और अपने साथ चेन्नई ले गए। उन्होंने लड़की को कंपनी के फ्लैट में बंधक बनाकर रखा।

    उन्होंने 2 दिन तक लड़की को शराब पिलाई और बारी-बारी रेप किया। 2 अक्टूबर को टैक्सी में बैठाकर उसे पुडुचेरी भेज दिया।

    लापता

    माता-पिता ने 31 अक्टूबर को दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

    लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने 31 अक्टूबर को ग्रैंड बाजार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

    ग्रांड बाजार के पुलिस निरीक्षक ए जयशंकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गश्ती दल लड़की को ढूंढ ही रहा था कि उसे समुद्र तट पर एक लड़की मिली।

    पुलिस ने बताया कि लड़की कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी और काफी कमजोर थी।

    गिरफ्तार

    पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

    पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान बाल कल्याण समिति की टीम लड़की के साथ थी। उन्होंने उसकी काउंसिलिंग की है।

    लड़की ने बताया कि ऑटो चालक मोइनुद्दीन ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मोइनुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ POCSO समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने CCTV से आरोपी पर्यटकों की पहचान कर आंध्र प्रदेश से एक और ओडिशा से 2 IT कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। 3 अन्य की तलाश जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    रेप
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    बाल बलात्कार

    ताज़ा खबरें

    भारतीय EV कंपनियों का उत्पादन हो सकता है प्रभावित, चीन ने दुर्लभ चुम्बकों पर लगाई रोक चीन समाचार
    दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने किया रिहा मेधा पाटकर
    'केसरी वीर' से सुनील शेट्टी की नई झलक आई सामने, दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म? सुनील शेट्टी
    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    मुंबई

    मुंबई में लोकल ट्रेनों के लिए खाली होगा ट्रैक, नहीं दौड़ेगी लंबी दूरी की कोई ट्रेन महाराष्ट्र
    बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा गोविंदा
    भारत के सबसे अमीर राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर, जानिए शीर्ष-10 में कौन-कौन शामिल महाराष्ट्र
    मुंबई में अजीत पवार गुट के NCP नेता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस महाराष्ट्र

    रेप

    बिहार: पटना में 2 महादलित बच्चियों का अपहरण कर रेप, 1 की मौत बिहार
    महाराष्ट्र: ठाणे में युवक ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को धोखे से बुलाकर दोस्तों संग किया गैंगरेप महाराष्ट्र
    कर्नाटक: होटल में घुसकर अंतर-धार्मिक जोड़े को पीटने वाले युवकों पर गैंगरेप का आरोप कर्नाटक
    मुंबई: ट्रेन के शौचालय में संविदा कर्मचारी से रेप, रेलवे का इंजीनियर गिरफ्तार मुंबई

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    प्रज्वल रेवन्ना मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िताओं ने घर छोड़े, पति उठा रहे सवाल कर्नाटक
    महाराष्ट्र: पालघर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी को फंसाया, 2 युवकों ने किया दुष्कर्म महाराष्ट्र
    पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखेगी पीड़िता पश्चिम बंगाल
    सिक्किम: सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 12 छात्राओं ने लगाया छोड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार सिक्किम

    बाल बलात्कार

    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला उत्तर प्रदेश
    मध्य प्रदेश: रेप के दोषी ने जेल से बाहर आकर फिर किया रेप, बच्ची को बनाया शिकार मध्य प्रदेश
    हैदराबाद: युवकों ने जबरदस्ती घर में घुसकर अनाथ नाबालिग का गैंगरेप किया, भाई को दिखाया चाकू तेलंगाना
    उत्तराखंड: देहरादून में अश्लील फिल्म दिखाकर 7 वर्षीय बच्चे का रेप, 12 वर्षीय बच्चे पर आरोप उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025