NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: शिक्षक ने माता-पिता से शिकायत की तो डर से बच्चे ने घर छोड़ा
    अगली खबर
    मुंबई: शिक्षक ने माता-पिता से शिकायत की तो डर से बच्चे ने घर छोड़ा
    मुंबई में शिक्षक की शिकायत से नाराज बच्चे ने घर छोड़ा

    मुंबई: शिक्षक ने माता-पिता से शिकायत की तो डर से बच्चे ने घर छोड़ा

    लेखन गजेंद्र
    Feb 12, 2024
    10:26 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 12 वर्षीय बच्चा अपने शिक्षक की शिकायत से इतना डर गया कि उसने घर छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर ढूंढ लिया।

    फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, दादर इलाके के नायगांव में यह घटना शुक्रवार 9 फरवरी को घटी।

    पुलिस ने बताया कि बच्चा स्कूल की कक्षा में शरारत कर रहा था, जिस पर शिक्षक ने बच्चे के माता-पिता को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया था।

    लापता

    स्कूल से घर लौटा बच्चा, फिर कहीं निकल गया

    दोपहर में बच्चा जब स्कूल से घर पहुंचा तो उसके माता-पिता कहीं गए हुए थे। इस दौरान वह करीब 12ः40 बजे घर से बाहर निकल गया।

    बच्चे के माता-पिता जब शाम को पहुंचे तो उसे घर न पाकर खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद उन्होंने रात करीब 8ः40 बजे भोईवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    बच्चे के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और खोजबीन के लिए विशेष टीम गठित की।

    जांच

    CCTV की मदद से मिला बच्चा

    पुलिस ने बताया कि उन्होंने पहले घर के आसपास छानबीन शुरू की। इसके बाद करीब 25 CCTV फुटेज देखी। इसमें बच्चे को विरार लोकल ट्रेन से दादर रेलवे स्टेशन पर उतरते देखा गया।

    यहां पुलिस ने तमाम दुकानों के CCTV चेक किए। तब एक कपड़े की दुकान के बाहर बच्चा बैठा दिखाई दिया।

    पुलिस ने बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया है। बच्चे ने बताया कि वह माता-पिता का सामना करने से डर रहा था। उसकी 3 दिन काउंसिलिंग चलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    महाराष्ट्र

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 12 जनवरी के लिए जारी हुए नए दाम, जानिए आपके शहर में कितने  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: जानें देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से जुड़ी सभी अहम बातें मुंबई
    चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू नहीं होंगे कांग्रेस के लोकसभा अभियान का हिस्सा, जानें क्या है योजना कांग्रेस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान चलाने की अपील नरेंद्र मोदी

    मुंबई

    राधिका आप्टे 2 घंटे तक बिना पानी और प्रसाधन के एयरपोर्ट पर फंसीं, सुनाई आपबीती राधिका आप्टे
    साइबर जालसाजों ने जज से की ठगी, लगाया 65,000 रुपये का चूना साइबर अपराध
    महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़ने की तैयारी में महाराष्ट्र
    मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ, सुबह की थी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025