Page Loader
मुंबई: 7 बच्चों को बैठाकर स्कूटी चलाने का वीडियो वायरल, गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
मुंबई में 7 बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर चलाने वाला शख्स गिरफ्तार (तस्वीर: ट्विटर/@MTPHereToHelp)

मुंबई: 7 बच्चों को बैठाकर स्कूटी चलाने का वीडियो वायरल, गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

लेखन गजेंद्र
Jun 26, 2023
04:04 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 7 बच्चों को बैठाकर स्कूटी चलाने का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई यातायात पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'इसका हम समर्थन नहीं करते हैं! व्यक्ति ने सभी सवारियों और अन्य लोगों की जान खतरे में डाल दी थी। आरोपी के खिलाफ धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

कार्रवाई

ट्विटर यूजर ने वीडियो बनाकर की थी कार्रवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक, वीडियो 20 जून का बताया जा रहा है, जिसे सुहैल कुरैशी नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया था। उसने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो में स्कूटी चालक 7 बच्चों को वाहन पर बैठाए हुए है, जिनमें से एक पीछे खड़ा है। मामले पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक शेंडे ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद ताड़देव पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

बच्चों की जान जोखिम में डालकर चला रहा स्कूटी