Page Loader
मुंबई में भारी बारिश, पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें प्रभावित
मुंबई में आधी रात से बारिश जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

मुंबई में भारी बारिश, पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें प्रभावित

लेखन गजेंद्र
Jul 08, 2024
09:54 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार आधी रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और अलग-अलग इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक 300 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे अंधेरी, कुर्ला, भांडुप, किंग्स सर्कल, विले पार्ले और दादर समेत कई इलाकों में काफी पानी जमा हो गया। जलभराव की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।

बारिश

ट्रेनें रद्द और स्कूलों में छुट्टी

बारिश की वजह से पटरियों पर पानी भर गया है, जिससे लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि कई अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, CSMT-ठाणे के बीच ठाणे-कसारा और ठाणे-कर्जत लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12110, 11010, 12124, 11007 और 12127 रद्द कर दी गई हैं। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में सुबह की पाली में छुट्टी है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई में बारिश का हाल