
मुंबई: नाबालिग बेटी का 2 साल तक रेप करता रहा कलयुगी पिता, गिरफ्तार
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी में आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता है। आरोप है कि उसने 13 वर्षीय बेटी का 2 साल तक जबरन रेप किया।
विरोध जताने पर उसने पत्नी और बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।
कार्रवाई
मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी
पीड़िता की मां ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
मां का कहना है कि आरोपी बेटी को अलग-अलग जगह ले जाता था।
शिवाजी नगर पुलिस का कहना है कि 38 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ POCSO के अलावा धारा 376, धारा 367 (2) और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
जांच
काफी समय तक मां को नहीं थी वारदात की जानकारी
पुलिस का कहना है कि वारदात की जानकारी नाबालिग की मां को भी काफी समय तक नहीं थी। एक दिन पीड़िता की मां ने उसे रोते देखा तो पूछताछ की।
इसके बाद बेटी ने मां को सारी बात बताई।
मुंबई पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इसके अलावा आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।