Page Loader
महाराष्ट्र: नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु में आई दरारें, जनवरी में हुआ था उद्घाटन 
मुंबई के अटल सेतु में दिखी दरारें (तस्वीर: एक्स/@NANA_PATOLE)

महाराष्ट्र: नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु में आई दरारें, जनवरी में हुआ था उद्घाटन 

लेखन गजेंद्र
Jun 21, 2024
05:32 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) अटल सेतु में दरारें दिख रही हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अटल सेतु का निरीक्षण करने के लिए सेवरी से लेकर न्हावा शेवा तक दौरा किया। इस दौरान उन्हें दूर तक दरारें दिखीं। उन्होंने दरारों की तस्वीरों और वीडियो को एक्स पर साझा किया और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोगों की जान को खतरा बताया है।

खतरा

18,000 करोड़ रुपये में बना है सेतु

अटल सेतु देश में समुद्र पर बना सबसे लंबा पुल है। 6 लेन वाला यह 21.8 किलोमीटर लंबा पुल मुंबई के द्वीप शहर सेवरी को रायगढ़ जिले के से जोड़ता है। पुल को करीब 18,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। पुल से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत तक यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जनवरी में किया था।

ट्विटर पोस्ट

अटल सेतु का नाना पटोले ने दौरा किया