Loading...
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके के घर में छाया मातम, महाराष्ट्र में हुआ दादी का निधन
महाराष्ट्र में CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया है

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके के घर में छाया मातम, महाराष्ट्र में हुआ दादी का निधन

Oct 10, 2026
02:19 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में जारी भारी राजनीतिक गतिरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार से दुखद खबर आई है। शनिवार (10 अक्टूबर) को दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके (85) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर दिपके को हिरासत में लिया है।

परेशानी

दिल्ली में गिरफ्तारी और घर पर मातम

दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ शनिवार सुबह ही मुंबई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

हालांकि, उनकी उड़ान के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया।

दिपके के माता-पिता, भगवान दिपके और अनीता इस समय छत्रपति संभाजीनगर में हैं, जहां भारी पुलिस बल तैनात है।

हालांकि, दादी के निधन की खबर के बाद उनके माता-पिता हिंगोली के लिए रवाना होंगे।

असमंजस

दिपके के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर असमंजस

इस बड़े आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस ने दीपके के संभाजीनगर स्थित आवास पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया है।

चूंकि, दिपके दिल्ली पुलिस की हिरासम में हैं, ऐसे में फिलहाल यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली लौट पाएंगे या नहीं।

CJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिपके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENT