-
बिहार: घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
अंतिम अपडेट Jun 28, 2019, 04:58 pm
-
बिहार में दबंगों ने पहले तो एक महिला और उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर न केवल उन्हें पीटा, बल्कि उनका सिर मुंडवा कर उन्हें पूरे गांव में घुमाया।
गुरुवार को वैशाली जिले में हुई इस घटना में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
राज्य महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए गांव का दौरान करने का फैसला लिया है।
-
मामला
क्या है पूरा मामला?
-
घटना भगवानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बिहारी गांव का है।
SHO संजय कुमार के अनुसार, "कुछ लोगों ने पीड़ितों के घर में घुसकर बेटी से छेड़खानी की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो वार्ड सदस्य खुर्शीद ने एक नाई को बुलाया और उनका सिर मुंडवा दिया।"
विरोध से गुस्से में आए आरोपियों ने महिलाओं को पीटा भी। इसके बाद मां-बेटी को मुंडे सिर के साथ पूरे गांव में घुमाया गया।
-
शिकायत
गांव में प्रभाव रखते हैं आरोपी
-
बाद में मां-बेटी पुलिस स्टेशन पहुंची और खुर्शीद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
महिला की उम्र 40 साल और उसकी बेटी की उम्र 20 साल बताई जा रही है। घटना के समय उनके अलावा घर पर कोई नहीं था।
आरोपियों का गांव में खास प्रभाव माना जाता है।
SHO ने बताया कि नाई और खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।
-
ट्विटर पोस्ट
ऐसे कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी महिलाएं?
-
Bihar: Heads of a mother daughter tonsured allegedly for resisting molestation in Bhagvanpur, Vaishali. SHO says,"Some men entered victims' home tried to molest the daughter, when victim resisted, a ward member Khurshid called a barber shaved their heads. 2 people arrested" pic.twitter.com/uuWhGEr35n
— ANI (@ANI) June 27, 2019 -
अन्य मामला
ओडिशा में प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवा कर कराई थी परेड
-
हाल ही में ओडिशा के मयूरभंज जिले में इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया था, जिसमें गांव के लोगों ने एक युवक और युवती का जबरन सिर मुंडवा दिया था।
लड़का और लड़की अलग-अलग समुदायों से आते थे और गांववाले उनके प्रेम प्रसंग से नाराज थे।
सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने दोनों को सड़कों पर घुमाया भी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर काफी गुस्सा देखने को मिला था।
- ओडिशा
- बिहार
- सोशल मीडिया