NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार और असम में बाढ़ः अब तक 150 की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित
    अगली खबर
    बिहार और असम में बाढ़ः अब तक 150 की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

    बिहार और असम में बाढ़ः अब तक 150 की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 20, 2019
    10:12 am

    क्या है खबर?

    बिहार और असम में आई बाढ़ से लोग बेहाल हैं। इन राज्यों में बाढ़ की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 150 को पार कर गई है और एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

    बिहार में मृतकों की संख्या 92 है। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 14 लोगों की मौत हो गई।

    हालांकि, शुक्रवार को स्थिति में थोड़ा सुधार आया है, लेकिन जनजीवन सामान्य होने में अभी लंबा वक्त लगेगा।

    बिहार में बाढ़

    बिहार में सीतामढ़ी सबसे ज्यादा प्रभावित

    बीते हफ्ते नेपाल में हुई भारी बारिश के चलते बिहार में बाढ़ के हालात बने हैं।

    राज्य में बचाव और पुनर्वास कामों को तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार लोगों की मदद के लिए सीधे उनके बैंक खातों में पैसे भेज रही है।

    अभी तक इस अभियान के तहत 180 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, सीतामढ़ी बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां 27 लोगों जान गंवा चुके हैं।

    बिहार

    बिजली गिरने से सात बच्चों समेत आठ की मौत

    बाढ़ से राज्य के 12 जिलों के 66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं शुक्रवार को नवादा जिले में बिजली गिरने से 15 साल से कम उम्र के सात बच्चों और 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

    अधिकारियों ने बताया कि ये लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे।

    बिहार सरकार ने मृतकों की मौत पर दुख जताते हुए परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

    असम

    असम में मरने वालों की संख्या 47 पहुंची

    असम में इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या 47 पहुंच चुकी है। राज्य के 33 में से 27 जिलों में बाढ़ की वजह से 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है।

    आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, राज्य के 3,700 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

    राज्य की 1.79 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन, काझीरंगा नेशनल पार्क और पोबितोरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद

    शुक्रवार के असम के 10 सांसदों प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें बाढ़ के हालात की जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

    मदद

    मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दे कर सकते हैं मदद

    अगर आप बाढ़ से प्रभावित असम और बिहार की मदद करना चाहते हैं तो इसके कई तरीके हैं।

    आप घर बैठे-बैठे इन राज्यों के लोगों तक मदद पहुंचा सकते हैं। आप बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष और असम मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा गूंज NGO की मदद से भी राहत पहुंचा सकते हैं।

    गूंज NGO की वेबसाइट पर बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए जरूरी सामान की लिस्ट दी गई है, जिसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

    केरल

    केरल के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

    केरल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कोझीकोड और इदुक्की जिले में 24 घंटों में 14 सेमी और मलाप्पुरम, एर्नाकुलम और कोट्टायम में 12 सेमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

    इन जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सबरीमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को बारिश के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    केरल के कई इलाकों में भरा पानी

    Kerala: Heavy rain lashed parts of the state yesterday. Visuals from Kannur. pic.twitter.com/hffghXPTNY

    — ANI (@ANI) July 20, 2019

    राजधानी का मौसम

    दिल्ली में बारिश से तापमान और प्रदूषण में गिरावट

    राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बारिश हुई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत मिली है।

    शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'मॉडरेट' दर्ज की गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    असम
    नीतीश कुमार

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    बिहार

    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर राजस्थान
    लोकसभा चुनावः छठे चरण के तहत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, जानें आंकड़े दिल्ली
    मणिशंकर के बयान पर मोदी का पलटवार, कहा- जीत नहीं सकते इसलिए गाली दे रहे भारतीय जनता पार्टी
    रिपोर्टर पर भड़के कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, मारने के लिए ताना मुक्का और दी गाली नरेंद्र मोदी

    असम

    जानिए कौन हैं संगीत के उस्ताद भूपेन हज़ारिका जिन्‍हें मरणोपरांत मिला भारत रत्‍न भारत की खबरें
    नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में भूपेन हजारिका का परिवार, भारत रत्न स्वीकार करने से इनकार भारत रत्न
    सियाचिन में तैनात रहा जवान, अब लड़ रहा खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की लड़ाई भारतीय सेना
    पिछले एक महीने में जहरीली शराब के कारण देशभर में गई 250 से अधिक जानें बिहार

    नीतीश कुमार

    बिहार के शेल्टर होम कांड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ CBI जांच का आदेश बिहार
    अयोध्या: 5 मार्च को राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट शिवसेना समाचार
    शहीद के पार्थिव शरीर को लेने नहीं पहुंचा बिहार सरकार का कोई मंत्री, परिवार नाराज CRPF
    लोकसभा चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं गठबंधन, जानें कौन है किसके साथ बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025