NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 83,000 से अधिक नए मामले, लगभग 1,100 की मौत
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 83,000 से अधिक नए मामले, लगभग 1,100 की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 83,000 से अधिक नए मामले, लगभग 1,100 की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    September 04, 2020 | 09:47 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 83,000 से अधिक नए मामले, लगभग 1,100 की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,341 नए मामले सामने आए और 1,096 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में लगातार दूसरे दिन 80,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और इससे पहले कल 83,883 मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 39,36,747 हो गई है, वहीं 68,472 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,31,124 है।

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 लाख के पार

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 66,659 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 30 लाख पार करके 30,37,151 हो गई है और रिकवरी रेट 77.14 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,69,765 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 4.66 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। यहां अब तक 8,43,844 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 25,586 मरीजों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 4,65,730 मामले सामने आए हैं और 4,200 मरीजों की मौत हुई है। 4,45,851 मामलों और 7,608 मौतों के साथ तमिलनाडु और 3,70,206 मामलों और 6,054 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 18,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 18,105 नए मामले सामने आए और 391 मरीजों ने दम तोड़ा। ये राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10,199 नए मामले सामने आए। ये लगातार आठवां ऐसा दिन है जब राज्य में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में 8,865 और तमिलनाडु में 5,892 नए मामले सामने आए।

    दिल्ली में पिछले 67 दिन में सबसे अधिक नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 2,737 नए मामले सामने आए जो पिछले 67 दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,82,306 हो गई है, वहीं 4,500 की मौत हुई है।

    ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 40 लाख पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 2.62 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.67 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 61.49 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.86 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 40.41 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.24 लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत संक्रमितों की संख्या और मौत दोनों मामलों में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    राजनाथ से मिलना चाहते हैं चीनी रक्षा मंत्री, जयशंकर बोले- कूटनीतिक माध्यमों से ही सुलझेगा विवाद राजनाथ सिंह
    इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए 'ग्रीन कार लोन' दे रहा SBI, ऐसे करें आवेदन इलेक्ट्रिक वाहन
    लोगों पर छाया किया सेल्टोस का जादू, बिक्री के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड एसयूवी
    कोरोना वायरस: भारत में नया ट्रेंड बन सकता है रोजाना 1,000 से अधिक लोगों की मौत कर्नाटक

    दिल्ली

    पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें अरविंद केजरीवाल
    10 महीने के अंदर दिल्ली में स्मॉग टावर नहीं लगे तो मानी जाएगी अवमानना- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: भारत ने बनाया "विश्व रिकॉर्ड", बीते दिन सामने आए 83,883 नए मामले भारत की खबरें
    देश में चरणबद्ध तरीके से होगा मेट्रो सेवा का संचालन, जानिए कैसा होगा सफर चेन्नई

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में फिर 24 घंटे में 78,000 से अधिक नए मामले, 1,045 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पांच दिन बाद देश में 70,000 से कम नए मामले, 819 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख पार, बीते दिन 78,512 नए मामले भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में पांचवें सबसे अधिक प्रभावित देश से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित, जानें कैसी है स्थिति मुंबई
    2019 में रोजाना 117 किसानों और दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की- NCRB रिपोर्ट मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: 1.75 लाख मामलों के साथ पुणे बना देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर मुंबई
    कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: मुरथल के मशहूर 'सुखदेव ढाबे' के 71 कर्मचारी संक्रमित, 'गरम-धरम' के 10 लोग पॉजिटिव हरियाणा
    'कौन बनेगा करोड़पति 12' में फैला कोरोना, 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में भी कई मिले संक्रमित टीवी शो
    ड्वेन जॉनसन सहित पूरे परिवार को हुआ था कोरोना वायरस, खुद दी जानकारी हॉलीवुड समाचार
    अमेरिका: राज्यों से 1 नवंबर से कोरोना वैक्सीन के वितरण को तैयार रहने को कहा गया डोनाल्ड ट्रंप
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023