NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 52,123 मामले, ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख पार
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 52,123 मामले, ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख पार

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 52,123 मामले, ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख पार

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 30, 2020
    11:21 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 52,123 नए मामले सामने आए और 775 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये पहली बार है जब देश में एक दिन में 50,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 15,83,792 हो गई है, वहीं 34,968 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,28,242 हो गई है।

    रिकवरी रेट

    10 लाख पार हुई ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

    देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 लाख पार कर गई है और अब तक 10,20,582 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 32,552 मरीज ठीक हुए। देश की रिकवरी रेट 64.43 प्रतिशत है।

    देश में 10 लाख मरीज ठीक होने में 2 मार्च से 150 दिन लगे। पहले 2.5 लाख मरीज 114 दिन, अगले 2.5 लाख 17 दिन, इससे अगले 2.5 लाख 11 दिन और पिछले 2.5 लाख मात्र आठ दिन में ठीक हुए।

    रिकवरी

    ठीक होने वाले 53 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों से

    देश में ठीक हुए कुल मरीजों में से 53 प्रतिशत मात्र तीन राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु- से हैं। दिल्ली की रिकवरी रेट सबसे अधिक है और जहां अब तक 89 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

    वहीं महाराष्ट्र ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के मामले में सबसे आगे है और यहां अब तक लगभग 2.4 लाख मरीज ठीक हो चुके है। 1.72 लाख मरीजों के साथ तमिलनाडु ठीक होने वाले मरीजों के मामले में दूसेर स्थान पर है।

    डाटा

    पिछले 24 घंटे में हुए 4.46 लाख टेस्ट

    अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 4,46,642 टेस्ट किए गए और अब तक देश में 1.81 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले दो दिन से कम टेस्ट हो रहे हैं और उससे पहले दो दिन पांच-पांच लाख टेस्ट हुए थे।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार 4,00,651 पर पहुंच गई है, जिनमें से 14,463 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,34,114 मामले सामने आए हैं और 3,741 की मौत हुई है।

    3,881 मौत और 1,32,275 मामलों के साथ दिल्ली और 1,213 मौत और 1,20,390 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित देश

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 1.69 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से इससे संक्रमित हो चुके हैं और 6.65 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 44.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.50 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 25.52 लाख संक्रमितों में से 90,134 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में छठे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: भारत में कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं और इनकी सटीकता कितनी है? पुणे
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन लगभग 50,000 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 30,000 पार कोरोना वायरस
    LAC पर चीन की वादाखिलाफी के बीच भारत ने जारी किए नए व्यापारिक नियम चीन समाचार
    चीन को एक और झटका देनी की तैयारी, कुछ और चाइनीज ऐप्स की जाएंगी बैन चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ज्यादा सैनिटाइजर उपयोग करने को लेकर चेतावनी भारत की खबरें
    बेंगलुरू: कोरोना वायरस के 3,000 से अधिक मरीज लापता, दिए थे गलत मोबाइल नंबर और पते कर्नाटक
    कोरोना वायरस: भारत में फिर 24 घंटे में 700 से अधिक मौतें, 48,661 नए मामले भारत की खबरें
    भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- रोजाना करें हनुमान चालीसा का पाठ, कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025