NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक दिन में 40,000 से अधिक नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक दिन में 40,000 से अधिक नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक दिन में 40,000 से अधिक नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 20, 2020
    10:09 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 40,425 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 11,18,043 हो गई है। देश में पहली बार 40,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

    इसके अलावा बीते दिन 681 मरीजों ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ा और कुल मौतों की संख्या 27,497 हो गई है। संक्रिय मामलों की संख्या 3,90,459 है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सात लाख पार

    बीते दिन देशभर में कोरोना के 22,664 मरीज ठीक हुए और देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,00,087 हो गई है, जो कुल मामलों की 62.61 प्रतिशत (रिकवरी रेट) है। पिछले दो दिन से रिकवरी रेट घट रहा है।

    अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,56,039 टेस्ट किए गए और अब तक किए गए टेस्ट की संख्या 1.40 करोड़ हो गई है। भारत से अधिक टेस्ट केवल अमेरिका में हुए हैं।

    अच्छी खबर

    पहली बार 2.50 प्रतिशत से नीचे आई मृत्यु दर

    देश में रोजाना होेने वाली मौतों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन देश की कोरोना वायरस मृत्यु दर लगातार घट रही है। अभी देश की मृत्यु दर 2.49 प्रतिशत है और महामारी शुरू होने के बाद ये पहली बार 2.50 प्रतिशत से नीचे आई। वैश्विक तौर पर ये आंकड़ा भारत से 1.78 प्रतिशत अधिक है।

    महाराष्ट्र (3.85 प्रतिशत), गुजरात (4.48 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (2.67 प्रतिशत) तीन ऐसे बड़े राज्य हैं जहां मृत्यु दर अधिक है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 3,10,455 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 11,854 की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 1,70,693 मामले सामने आए हैं और 2,481 की मौत हुई है।

    3,628 मौत और 1,22,793 मामलों के साथ दिल्ली और 1,331 मौत और 63,772 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र और कर्नाटक में बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9,518 नए मामले सामने आए और 258 लोगों की मौत हुई। राज्य में पहली बार 9,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    वहीं कर्नाटक में भी बीते दिन रिकॉर्ड 4,120 नए मामले सामने आए। राज्य में पहली बार एक दिन में 4,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसके अलावा तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 4,979 मामले और दिल्ली में 1,211 नए मामले सामने आए।

    दुनिया की स्थिति

    दुनियाभर में 1.44 करोड़ लोग संक्रमित

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 1.44 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से इससे संक्रमित हो चुके हैं और 6.05 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 37.68 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.40 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 20.98 लाख संक्रमितों में से 79,488 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में आठवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने की भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश, मलेशिया ने अनुरोध ठुकराया मलेशिया
    रश्मिका मंदाना खराब अभिनय के लिए होने वाली ट्रोलिंग पर बोलीं- इंसान हूं, बुरा लगता है रश्मिका मंदाना
    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया
    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष

    भारत की खबरें

    भारत में प्लास्टिक कचरे से बनीं एक लाख किलोमीटर सड़कें, सरकार ने रखा दोगुना करने लक्ष्य चेन्नई
    कोरोना वायरस: क्या भारत पर वैश्विक हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा है? इंडोनेशिया
    महामारी में कालाबाजारी: तय कीमत से 10 गुना तक वसूले जा रहे रेमेडेसिवीर के दाम दिल्ली
    तमिलनाडु: SBI की फर्जी शाखा चलाते तीन गिरफ्तार, एक आरोपी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी का बेटा तमिलनाडु

    कोरोना वायरस

    25 दिन की लंबी लड़ाई के बाद मशरफे मोर्तजा ने दी कोरोना वायरस को मात क्रिकेट समाचार
    UAE में हो सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों का नेशनल कैंप और IPL- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    वैक्सीन कोई भी देश बनाए, उत्पादन के लिए भारत पर निर्भर रहेंगे- ICMR चीन समाचार
    कोरोना महामारी के बीच आया करोड़ों जाने लेने वाला 'बुबोनिक प्लेग', मंगोलिया में बच्चे की मौत चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025