NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान: अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप, गुप्तांगों में घुसाई नुकीली चीजें
    अगली खबर
    राजस्थान: अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप, गुप्तांगों में घुसाई नुकीली चीजें
    अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप

    राजस्थान: अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप, गुप्तांगों में घुसाई नुकीली चीजें

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 13, 2022
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का शर्मसार करने वाला मामले सामने आया है। आरोपियों ने न केवल पीड़िता के साथ रेप किया, बल्कि उनकी गुप्तांगों में नुकीली चीजें भी घुसा दीं और उसके एक पुल से नीचे फेंक दिया।

    पीड़िता का जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

    घटना को 24 घंटे से अधिक होने पर भी पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

    घटना

    मूक-बधिर है पीड़िता, मंगलवार रात को लहूलुहान हालत में मिली

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 वर्षीय मूक-बधिर पीड़िता को लहूलुहान स्थिति में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तिजारा फाटक के पास पाया गया। आरोपी मंगलवार रात लगभग 8 बजे उसे फाटक पर स्थित एक पुलिया से पटक कर भाग गए थे।

    पीड़िता को पहले अलवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उसकी ब्लीडिंग को रोकने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उसे बुधवार को जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया।

    घायल अवस्था

    नुकीली चीजें घुसाने के कारण पीड़िता के आंतरिक अंगों में आई गंभीर चोटें

    राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि लोन अस्पताल के डॉक्टर्स पीड़िता का सफल ऑपरेशन करने में कामयाब रहे हैं और वो अभी खतरे से बाहर है।

    डॉक्टर्स ने बताया कि पीड़िता के गुप्तांगों में नुकीली चीजें घुसाई गई थीं जिससे उसके आंतरिक अंगों को गंभीर चोटें आई हैं।

    पीड़िता अभी भी ICU में है। डॉ अरविंद शुक्ला ने बताया कि डॉक्टर्स पीड़िता पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

    पुलिस कार्रवाई

    पुलिस अभी तक खाली हाथ, CCTV कैमरों से भी नहीं मिला कोई सुराग

    पुलिस मामले में आरोपियों को पकड़ने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। उसने घटनास्थल से 25 किलोमीटर के दायरे में लगे 300 से अधिक CCTV कैमरे भी खंगाले हैं, लेकिन इनसे भी कुछ हाथ नहीं लगा।

    पुलिस का शीर्ष नेतृत्व खुद मामले की कार्रवाई देख रहा है। पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम और पुलिस महानिरीक्षक (IG) संजय श्रोत्रिय खुद पीड़िता के घर और गांव भी गए।

    दौरे

    अस्पताल पहुंचे कई मंत्री, पीड़िता का हालचाल जाना

    बुधवार को नेताओं का अस्पताल आना-जाना भी लगा रहा और कई मंत्रियों ने अस्पताल का दौरा किया।

    इनमें स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के अलावा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश आदि शामिल रहे।

    इसके अलावा बाल विकास आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भी अस्पताल पहुंच कर पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

    मीणा ने बताया कि जांच के लिए SIT गठित की गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने साधा सरकार पर निशाना

    #Alwar में मूक-बधिर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के बाद पुलिया पर फेंकने की घटना ने ना सिर्फ #Rajasthan को शर्मसार किया है, बल्कि कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। प्रदेश में बेटियां आए दिन दरिंदो की हवस का शिकार हो रही हैं, लेकिन सरकार शून्य हो गई है।

    — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) January 12, 2022

    ऐलान

    सरकार का पीड़िता और उसके परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान

    राजस्थान सरकार की ओर से पीड़िता और उसके परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान भी किया गया है। ममता भूपेश ने पीड़िता के परिवार को छह लाख रुपये की मदद का ऐलान किया जिनमें से पांच लाख मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और एक लाख रुपये महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिए जाएंगे।

    टीकाराम जूली ने भी अपने मंत्रालय की तरफ से पीड़ित परिवार को 3.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    अलवर
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    राजस्थान

    पंजाब के बाद अब राजस्थान में आंतरिक कलह को शांत करने की तरफ बढ़ी कांग्रेस अशोक गहलोत
    राजस्थान: सचिन पायलट को दी जा सकती है केंद्रीय भूमिका, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    राजस्थान: पत्नी के घूंघट नहीं निकालने से गुस्साए पति ने की तीन वर्षीय बेटी की हत्या अलवर
    अफगानिस्तान संकट का भारत पर पड़ा बड़ा असर, 25 प्रतिशत तक बढ़े ड्राई फ्रूट्स के दाम भारत की खबरें

    अलवर

    भीड़ का शिकार बने पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दायर की चार्जशीट जयपुर
    योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ाया 2.5 किलो वजनी सोने का मुकुट भारतीय जनता पार्टी
    पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में आज आ सकता है फैसला, जानें क्या है पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी
    कभी मैला ढोने के दौरान मिलते थे ताने, अब मिलेगा पद्मश्री राजस्थान

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    मेरठ: भागने की कोशिश कर रहे गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली मेरठ
    महिला आयोग सदस्य की रेप रोकने के लिए "सलाह", बोलीं- लड़कियों को मोबाइल न दें उत्तर प्रदेश
    इमरान खान ने महिलाओं के साथ रेप के पीछे छोटे कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया, विवाद शुरू पाकिस्तान समाचार
    मेरठ: महिला सिपाही का पुलिसकर्मी ससुर पर रेप का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक रेप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025