NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: कुत्ते को मारा पत्थर तो गुस्साया मालिक, गोली मारकर युवक की कर दी हत्या
    दिल्ली: कुत्ते को मारा पत्थर तो गुस्साया मालिक, गोली मारकर युवक की कर दी हत्या
    देश

    दिल्ली: कुत्ते को मारा पत्थर तो गुस्साया मालिक, गोली मारकर युवक की कर दी हत्या

    लेखन प्रदीप मौर्य
    January 07, 2019 | 04:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: कुत्ते को मारा पत्थर तो गुस्साया मालिक, गोली मारकर युवक की कर दी हत्या
    श्रेय

    राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कुत्ते की वजह से व्यक्ति को अपनी जान गँवानी पड़ी। घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की है। बताया जा रहा है कि अफ़ाक नाम का एक युवक रविवार देर रात काम से लौट रहा था तो एक कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। कुत्ता हमला न कर दे, इस डर से उसने कुत्ते को पत्थर मारा। इससे नाराज़ कुत्ते के मालिक ने बंदूक निकालकर गोली चला दी।

    सिलाई का काम करता था अफ़ाक

    पुलिस के अनुसार वेलकम इलाक़े का रहने वाला 30 वर्षीय अफ़ाक कपड़े की सिलाई का काम करता था। हर रोज़ की तरह रविवार की रात को भी वह अपने काम से घर लौट रहा था। घर के नज़दीक एक कुत्ते ने उसे देखते ही भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ता काट न ले, इस डर से उसने कुत्ते को पत्थर मार दिया। इतना देखते ही कुत्ते का मालिक आग बबूला हो गया और अपनी पिस्तौल निकालकर अफ़ाक को गोली मार दी।

    आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

    गोली लगते ही अफ़ाक ख़ून से लथपथ ज़मीन पर गिर गया। गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के कई लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आनन-फ़ानन में अफ़ाक को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना का मुख्य आरोपी मेहताब ग़ायब बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की लिए भेज दिया।

    दिल्ली NCR में आए दिन हो रही हैं ऐसी घटनाएं

    दिल्ली NCR में आए दिन छोटी-छोटी बात पर हुई बहस की वजह से ऐसे अपराध होते रहते हैं। नए साल के अवसर पर हो रही पार्टी में एक पूर्व विधायक रौब दिखाने की लिए हवाई फ़ायरिंग कर रहा था, लेकिन गलती से गोली एक महिला आर्किटेक्ट को लग गई और उसकी मौत हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही गुरूग्राम में बहुत छोटी बात पर एक व्यक्ति की कुछ बदमाशों ने नृशंसता से हत्या कर दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    क्राइम समाचार

    दिल्ली

    AIIMS MBBS 2019: बेसिक रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ी तिथि, जानें क्या हैं नई तिथियां शिक्षा
    सेक्स और टैटू पर भी टैक्स, जानें दुनिया के अजीबो-गरीब टैक्सों के बारे में जर्मनी
    1984 सिख विरोधी दंगेः सज्जन का सरेंडर, मंडोली जेल में कटेगी सजा दिल्ली हाई कोर्ट
    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें ट्रेवल टिप्स

    क्राइम समाचार

    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त रेप
    'ठांय-ठांय' बोलने वाले सब-इंस्पेक्टर मनोज को एनकाउंटर में लगी गोली उत्तर प्रदेश
    पॉक्सो कानून में बदलाव, बच्चों के साथ यौन अपराध पर अब सजा-ए-मौत बच्चों के खिलाफ अपराध
    बुलंदशहर हिंसाः गोली मारने से पहले इंस्पेक्टर पर किया गया था कुल्हाड़ी से हमला उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023