NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: पिता ने काटा बेटी की सिर, हाथ में लेकर सड़क पर घूमा
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: पिता ने काटा बेटी की सिर, हाथ में लेकर सड़क पर घूमा

    उत्तर प्रदेश: पिता ने काटा बेटी की सिर, हाथ में लेकर सड़क पर घूमा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 04, 2021
    10:46 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

    यहां एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी का सिर काट दिया। उसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने की तरफ चल दिया।

    इसे देखकर लोग दंग रह गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    घटना

    घटना की वजह क्या बताई जा रही है?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना हरदोई जिले के मंझिला थाने इलाके के अंतर्गत आने वाले पांडेतारा गांव की है। आरोपी का नाम सर्वेश कुमार है।

    बताया जा रहा है कि सर्वेश अपनी बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज थे। इसके चलते उन्होंने गंडासे से उसका सिर काट दिया और कटे हुए सिर को लेकर पैदल थाने की तरफ जाने लगे।

    यह देखकर लोग सन्न रह गए और इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

    कबूलनामा

    आरोपी ने कबूली हत्या की बात

    मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल पर कटा हुए सिर ले जाते हुए सर्वेश का वीडियो बनाया है।

    वीडियो में पुलिस वाले उनसे उनका नाम, पता और कटे सिर के बारे में पूछ रहे हैं। सर्वेश बिना किसी डर या झिझक के सारे सवालों के जवाब दे रहे हैं।

    वीडियो में वो इस बात को कबूल रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी का सिर काटा है क्योंकि वो उसके प्रेम संबंधों से नाखुश थे।

    जानकारी

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वीडियो में सर्वेश कह रहे हैं, "यह मैंने किया है। किसी और ने नहीं। मैंने कुंडी लगाई और सिर काट दिया। शव कमरे में पड़ा है।"

    इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें सड़क पर बैठने को कहते हैं तो वो आराम से बैठ जाते हैं। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी को किसी युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा था, जिसके बाद उसने आपा खो दिया।

    बयान

    एक पुलिसकर्मी को भी किया गया निलंबित

    NDTV के अनुसार, हरदोई थाने में तैनात पुलिस अधिकारी कपिल देव सिंह ने बताया, "आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या की और शव लेकर सड़क पर जा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। हमने उन तस्वीरों का भी संज्ञान लिया है, जिनमें एक पुलिसकर्मी कटे हए सिर को अनुचित तरीके से ले जाता हुए दिख रहा है। उसे निलंबित कर दिया गया है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    हत्या
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    उत्तर प्रदेश पुलिस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: ध्वजारोहण और पौधारोपण के साथ किया गया मस्जिद का शिलान्यास गणतंत्र दिवस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार भारत की खबरें
    कानपुर: सरकारी कार्यक्रम में बच्चों के "ठंड से कांपने" की खबर करने वाले पत्रकारों पर केस कानपुर
    अगले दो सालों में छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी समाचार

    हत्या

    नोएडा: यूट्यूबर निजामुल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या का आरोप नोएडा
    गुरुग्राम: मंगेतर संग घूम रही महिला इंजीनियर को मारी गोली, दो दिन बाद मौत हरियाणा
    मोजाम्बिक में इस्लामी आतंकवादियों में फुटबॉल मैदान में काटे 50 लोगों के सिर आतंकी संगठन
    गुरुग्राम: दलित महिला से शादी करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच गिरफ्तार हरियाणा

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा हत्या
    दिल्लीः शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हैवानियत, गुप्तांगो में डाला जाता था मिर्ची पाउडर दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा को परिवार वालों ने घर से निकाला केरल

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से जालसाजों ने निकाले लाखों रुपये, क्लोन चेक का किया इस्तेमाल क्राइम समाचार
    ऑपरेशन दुराचार: उत्तर प्रदेश में प्रमुख चौराहों पर यौन अपराधियों के पोस्टर लगाने की तैयारी योगी आदित्यनाथ
    मुंबई से गैंगस्टर लाते समय पलटी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार, अपराधी की मौके पर मौत मुंबई
    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बोले- हाथरस पीड़िता ने एक हफ्ते बाद कही थी रेप की बात उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025