Page Loader
मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू का प्रयास, उठाया यह कदम
मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा के दौरान बॉलीवुड सितारों के साथ बैठक की थी (तस्वीर: एक्स/@ifaisalofficial)

मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू का प्रयास, उठाया यह कदम

लेखन गजेंद्र
Oct 11, 2024
04:35 pm

क्या है खबर?

मालदीव में भारतीय पर्यटकों को बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी 5 दिवसीय भारत यात्रा में न केवल कूटनीति संबंधों को आगे बढ़ाया, बल्कि अपने देश में पर्यटकों को बढ़ाने का भी उपाय कर गए। मुइज्जू 6-10 अक्टूबर के दौरे में मुंबई भी गए, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में दृश्यम की अभिनेत्री श्रेया सरन, शिल्पा शेट्टी, सनी कौशल, सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा, अरबाज खान, करिश्मा कपूर से मुलाकात की थी। उन्होंने उन्हें मालदीव की यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

पर्यटन

प्रभावशाली लोगों से कैसे बढ़ेगा पर्यटन?

पर्यटन बढ़ाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ इस व्यापार को बढ़ा देता है। हाल में दुबई ने बॉलीवुड सितारों के साथ कई विज्ञापन बनाकर भारत के साथ दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित किया था। बॉलीवुड कलाकारों के दुनियाभर में प्रशंसक होने के कारण इसमें काफी बल मिलता है। मालदीव इससे पहले एथलीट नीरज चोपड़ा, अजिंक्य रहाणे और ऐश्यर्या राय बच्चन से जुड़ चुका है। सितंबर में कुछ प्रमुख भारतीय लोगों ने मालदीव की यात्रा भी की है।

रिश्ते

मालदीव और भारत के रिश्तों में तनाव आने से घटी थी पर्यटकों की संख्या

मालदीव में चीन समर्थक मुइज्जू द्वारा भारतीय सेना की वापसी का फैसला और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर उनके मंत्रियों के कटाक्ष से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई थी। इससे मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या घट गई और मालदीव के पर्यटन ग्राफ में भारत शीर्ष स्थान से खिसकर छठे स्थान पर आया गया। इससे मालदीव को 168 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अब फिर से इसे सुधारने की कोशिश चल रही है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई में फिल्मी सितारों से हुई थी मुलाकात