NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े
    देश

    भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े

    भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 29, 2019, 07:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े

    कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जब लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर किए गए फोन की जगह साबुन या पत्थर के टुकड़े मिले हैं। ऐसी घटना का ताजा शिकार एक लोकसभा सांसद हुए हैं। जी हां, अब VIP लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मु ने दीवाली से पहले फोन ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें जो पार्सल मिला उसमें फोन की जगह पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे।

    11,999 रुपये के बदले मिले दो पत्थर के टुकड़े

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्मु ने 11,999 रुपये की कीमत का सैमसंग का फोन ऑर्डर किया था। जब उन्हें पार्सल मिला तो इसमें रेडमी फोन का बॉक्स था। मुर्मु ने कहा कि रेडमी फोन के बॉक्स में दो पत्थर के टुकड़े पैक किए हुए थे।

    सैमसंग के फोन की जगह मिला रेडमी फोन का बॉक्स

    मुर्मु ने बताया, "पहले तो मैं इस बात से हैरान था कि मुझे सैमसंग की जगह रेडमी 5A का बॉक्स मिला। इस बॉक्स की सील टूटी हुई थी। जब मैंने इस बॉक्स को खोलकर देखा तो इसमें पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे।" मुर्मु ने कहा कि उन्होंने दीवाली से लगभग सप्ताह भर पहले इस फोन को ऑर्डर किया था, जो दिवाली पर उन्हें डिलीवर हुआ। मुर्मु की पत्नी ने यह ऑर्डर रिसीव किया था।

    सांसद ने पुलिस में लिखवाई शिकायत

    ठगी का शिकार होने के बाद मुर्मु ने इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मुर्मु ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी चीज के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उन्होंने कहा कि वो इस मामले की उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री को भी शिकायत देंगे। मालदा के पुलिस प्रमुख अलोक रजौरिया ने सांसद से शिकायत मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    ऑनलाइन शॉपिंग
    भाजपा सांसद

    ताज़ा खबरें

    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता हुआ चेल्सी का पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुर्की
    मद्रास हाई कोर्ट के जज की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने बताया सही मद्रास हाई कोर्ट
    वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान को बताया 'नर्क', जावेद मियांदाद को दिया करारा जवाब वेंकटेश प्रसाद

    पश्चिम बंगाल

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली
    ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी पश्चिम बंगाल सरकार
    पश्चिम बंगाल: मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाकर बीमार हुए कई बच्चे मिड डे मील
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा वंदे भारत एक्सप्रेस

    ऑनलाइन शॉपिंग

    अमेजन को 18,000 कर्मचारियों की छंटनी के लिए खर्च करने होंगे 5,200 करोड़ रुपये अमेजन
    बेंगलुरू: डिलीवरी न करने पर फ्लिपकार्ट पर लगा 20,000 रुपये का जुर्माना फ्लिपकार्ट
    पायल रोहतगी के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर सेल के प्रति जाहिर किया गुस्सा पायल रोहतगी
    H&M भी 1,500 कर्मियों को निकालेगी, मंदी के मंडराते बादलों की बीच जारी है छंटनी छंटनी

    भाजपा सांसद

    हिमाचल प्रदेश में बगावत का कारण मैं नहीं, टिकट बंटवारा- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश
    श्रद्धा हत्याकांड: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर बोले- शिक्षित लड़कियों को लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहिए लिव-इन रिलेशनशिप
    मोरबी पुल हादसे में भाजपा सांसद के 12 परिजनों की भी मौत, पांच बच्चे शामिल मोरबी पुल हादसा
    हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा हरियाणा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023