Page Loader
महाराष्ट्र: पुणे के स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से रेप, शिवसेना ने किया विरोध प्रदर्शन 
पुणे स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से रेप

महाराष्ट्र: पुणे के स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से रेप, शिवसेना ने किया विरोध प्रदर्शन 

Feb 26, 2025
06:33 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में रेप की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के व्यस्त स्वर्गेट स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक 26 वर्षीय महिला को एक शख्स ने धोखे सुनसान खड़ी बस में ले गया और फिर रेप कर फरार हो गया। बड़ी बात यह है कि घटना पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूरी पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की और उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।

घटना

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता रामदास गाडे के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे पीड़ित सतारा जाने के लिए स्टैंड पर खड़ी थी। उसी दौरान आरोपी धोखे से उसे सुनसान में खड़ी बस में ले गया और उससे रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड के CCTV की जांच कर आरोपी का पता लगाया।

कार्रवाई

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 8 विशेष टीमें गठित की गई है। इसी तरह एक टुकड़ी डॉग स्क्वॉयड की भी तैनात की है। पुलिस ने बताया कि रामदास का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चोरी और चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने महिला को सतारा जाने वाली बस के समय पर नहीं आने और सुनसान में खड़ी बस के पहले रवाना होने का झांसा देकर बस में बैठाया था।

विरोध

घटना को लेकर शिवसेना ने जताया विरोध

इस घटना पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपराधों पर नियंत्रण करने में विफल रहे हैं। इसी तरह, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता वसंत मोरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया और खिड़कियों से शीशे भी तोड़ दिए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रदर्शन का वीडियो