NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: रत्नागिरी में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से यौन उत्पीड़न, अस्पताल कर्मियों का प्रदर्शन
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: रत्नागिरी में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से यौन उत्पीड़न, अस्पताल कर्मियों का प्रदर्शन
    महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग छात्रा से यौन उत्पीड़न

    महाराष्ट्र: रत्नागिरी में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा से यौन उत्पीड़न, अस्पताल कर्मियों का प्रदर्शन

    लेखन गजेंद्र
    Aug 27, 2024
    11:10 am

    क्या है खबर?

    कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के खिलाफ लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक नर्सिंग छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, जिले में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया है। वह चंपक ग्राउंड के पास बेहोश और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई।

    छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यौन उत्पीड़न

    पीड़िता को आई है कई चोटें

    खबरों के मुताबिक, छात्रा ने घर जाने के लिए ऑटो किया था। छात्रा ऑटो में कुछ पीने के बाद बेहोश हो गई, जिसके बाद चालक ने सुनसान जगह लेकर जाकर उसका रेप किया और छोड़कर फरार हो गया।

    संभावना जताई जा रही है कि ऑटो चालक ने छात्रा के पानी में कुछ मिलाया था।

    अस्पताल कर्मियों ने बताया कि पीड़िता को कई चोटें आईं हैं, जिससे क्रूर यौन उत्पीड़न या रेप का संदेह है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    विरोध

    वारदात के खिलाफ सड़क पर उतरे अस्पताल कर्मी

    वारदात की जानकारी होने पर रत्नागिरी के नर्सिंग समुदाय में आक्रोश फैल गया। नर्सों और जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और अपराधियों को मौत की सजा देने की मांग की।

    कर्मचारियों ने सड़क पर यातायात अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारे भी लगाए। मौके पर पुलिस बल तैनात और शांति व्यवस्था बनाई जा रही है।

    बता दें, कोलकाता में 31 वर्षीय डॉक्टर की अस्पताल के सभागार में रेप के बाद हत्या की गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    यौन उत्पीड़न
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मुंबई में तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, मौत मुंबई
    महाराष्ट्र: नवी मुंबई में 3 नकाबपोश बदमाशों ने की गोलीबारी, दुकान से 11 लाख लूटकर फरार नवी मुंबई
    महाराष्ट्र: पुणे में ऑनलाइन गेम खेलने के बाद किशोर ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी पुणे
    टोयोटा कर रही महाराष्ट्र में नया ग्रीनफील्ड प्लांट लगाने की तैयारी, सरकार से किया MOU  टोयोटा

    यौन उत्पीड़न

    #NewsBytesExplainer: चार्जशीट में बृजभूषण सिंह पर क्या-क्या आरोप लगाए गए और गवाहों ने क्या कहा?  पहलवानों का प्रदर्शन
    यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद बृजभूषण ने तोड़ा महिला पत्रकार का माइक, सवाल पूछने पर डांटा बृजभूषण शरण सिंह
    महिला पहलवानों ने जांच समिति पर उठाए सवाल, कहा- बृजभूषण को बचाने की कोशिश दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण को 2 दिन की अंतरिम जमानत मिली बृजभूषण शरण सिंह

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    बिहार: सीतामढ़ी में थाना प्रभारी ने दलित महिला पर बरसाए डंडे, देखें वीडियो बिहार
    ब्रिटेन: मेटावर्स की वर्चुअल दुनिया में नाबालिग लड़की का गैंगरेप, इस तरह का पहला मामला ब्रिटेन
    कर्नाटक: भूमि विवाद में बंधक बनाकर महिला का यौन उत्पीड़न, कपड़े फाड़कर निजी अंगों को छुआ कर्नाटक
    तेलंगाना: मोइनाबाद में महिला की हत्या कर शव जलाया, किसी को पता नहीं चला तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025