Page Loader
पुणे: कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी आग, 4 की जलकर मौत
पुणे में कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही मिनी बस में आग

पुणे: कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी आग, 4 की जलकर मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2025
01:47 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस में आग लग गयी, जिसमे जलकर 4 कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े सात बजे पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के हिंजेवाड़ी में हुई। हादसे के समय बस में व्योम ग्राफिक्स कंपनी के 12 कर्मचारी सवार थे। हिंजेवाड़ी के पुलिस उपायुक्त (DCP) विशाल गायकवाड़ ने बताया कि मृतकों के शवों को वाहन से निकाल लिया गया है।

घटना

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बस डसाल्ट सिस्टम के पास पहुंची, चालक को आग लगने की जानकारी हुई। आग बस चालक की सीट के पास उसके पैरों की तरफ लगी थी। चालक ने तुरंत खतरे को भांपते हुए बस की गति धीमी की। आग बस के आगे फैलने लगी, जिसके बाद कई कर्मचारी और चालक बस से उतरकर दूर खड़े हो गए। इस दौरान 4 कर्मचारी बस में ही फंस गए।

हादसा

जान बचाने में कैसे असफल हुए 4 कर्मचारी?

हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया कि जैसे ही आग बस में फैली पीछे की सीट पर बैठे कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की। वे आपातकालीन दरवाजों की ओर दौड़े, लेकिन उसके न खुलने पर वे अंदर ही फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई। उन्होंने कुच कर्मचारियों को बाहर निकालने में मदद भी की थी। हादसे में 5 कर्मचारी झुलस गए हैं। कर्मचारियों के परिजनों को सुचित किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

आग लगने के बाद बस