Page Loader
महाराष्ट्र: पुणे में कॉलेज के पास निर्माणाधीन स्थल पर रखे 10 से 12 गैस सिलेंडर फटे
महाराष्ट्र के पुणे में निर्माणाधीन स्थल पर रखे सिलेंडर फटे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र: पुणे में कॉलेज के पास निर्माणाधीन स्थल पर रखे 10 से 12 गैस सिलेंडर फटे

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2023
04:31 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के विमान नगर में इलाके में स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज के पास 10 से 12 रसोई गैस सिलेंडर फट गए। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हादसा एक निर्माणाधीन स्थल पर हुआ। मौके पर लोगों के न होने के कारण कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

धमाका

निर्माणाधीन स्थल पर रखे थे 100 सिलेंडर

रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माणाधीन स्थल पर 100 रसोई गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। आग लगने के बाद इनमे से 10 एक के बाद एक फटते चले गए। हादसे का कारण दोपहर करीब 12:30 बजे सिलेंडर से गैस लीक होने को बताया जा रहा है, जिससे आग लग गई और सिलेंडरों में धमाका हो गया। पुणे अग्निशमन विभाग का कहना है कि मौके पर इतने सिलेंडर क्यों थे और आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य