NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: पालघर में डंपर ने पैदल राहगीरों और 5 वाहनों को टक्कर मारी, 2 की मौत
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: पालघर में डंपर ने पैदल राहगीरों और 5 वाहनों को टक्कर मारी, 2 की मौत
    महाराष्ट्र के पालघर में डंपर ने पैदल राहगीरों को कुचला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    महाराष्ट्र: पालघर में डंपर ने पैदल राहगीरों और 5 वाहनों को टक्कर मारी, 2 की मौत

    लेखन गजेंद्र
    May 27, 2024
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे चल रहे पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई।

    वाहन ने महिलाओं को टक्कर मारने से पहले 2 बस और 3 अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी थी। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

    हादसा

    गलत दिशा से आ रहा था डंपर

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 9:30 बजे वसई इलाके में घटी। हादसे के समय 40 वर्ष से अधिक आयु की 2 महिलाएं अपने कार्यालय जा रही थीं।

    इस बीच गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा डंपर उनको टक्कर मारते हुए निकल गया। उसने कुछ अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डंपर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

    घटना

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    पालघर में पिछले महीने भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है, जिसमें नशे में धुत टेंपो चालक ने पैदल चल रहे राहगीरों और कुछ वाहनों को टक्कर मारी थी।

    पुलिस ने बताया था कि आरोपी चालक ने दोपहिया वाहन और कुछ लोगों को टक्कर मारी थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी और 3 लोग घायल हुए थे।

    पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया था और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सड़क दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    महाराष्ट्र

    ऑस्ट्रियाई कंपनी ब्रिक्सटन भारत में उतारेगी बाइक्स, कारखाना भी लगाएगी  कोल्हापुर
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड पर लगा ब्रेक, जानें कितनी रहेगी रफ्तार मुंबई
    पेट्रोल-डीजल: 25 अप्रैल के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कहां कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    चुनावों से ठीक पहले 21 चीनी मिलों के लिए सरकारी गारंटर बनी महाराष्ट्र सरकार लोकसभा चुनाव

    सड़क दुर्घटना

    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सड़क किनारे चल रहे 3 युवकों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया उत्तर प्रदेश
    तेलंगाना: कैबिनेट मंत्री के काफिले ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, नीचे आने से बचे तेलंगाना
    सड़क दुर्घटना के घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज, चंड़ीगढ़ में शुरू हुआ पायलट कार्यक्रम  केंद्र सरकार
    लंदन में ट्रक से कुचलकर भारतीय छात्रा की मौत, नीति आयोग में कर चुकी थीं काम लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025