Page Loader
मुंबई: पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार 
मुंबई में एक पिता ने बेटे की बीमारी से तंग आकर उसकी हत्या की (तस्वीर: पिक्सल)

मुंबई: पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार 

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2024
05:20 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की बीमारी से तंग आकर उसको मौत की नींद सुला दिया। घटना शनिवार 13 अप्रैल को घटी। फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, आरोपी की पहचान मंडला निवासी 37 वर्षीय इमरान अंसारी के रूप में हुई है। मृतक बेटा डेढ़ वर्षीय अफान था। पुलिस ने आरोपी पिता इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

हत्या

किडनी की बीमारी से पीड़ित था बच्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान अपनी पत्नी सकीना और बेटे अफान के साथ रह रहा था। अफान जन्म से किडनी की बीमारी से पीड़ित था, जिसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। सकीना ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब अफान को अचानक दर्द शुरू हुआ तब घर पर केवल इमरान मौजूद था। जब वह वापस लौटी तो अफान शांत अवस्था में सो रहा था। अफान को बेहोश समझकर सकीना उसे नजदीकी अस्पताल ले गई।

जांच

डॉक्टरों ने दी पुलिस को खबर

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अफान के सिर पर चोट लगी है। चोट की वजह से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इमरान से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अफान के रोने से तंग आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इमरान ने बताया कि वह अफान की बीमारी में हो रहे खर्च से भी परेशान था।