LOADING...
महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश का मेट्रो स्टेशन पर असर, छत से पानी का झरना बहा
मुंबई में भारी बारिश से मेट्रो स्टेशन में भी जलभराव (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@KHANAS1F)

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश का मेट्रो स्टेशन पर असर, छत से पानी का झरना बहा

लेखन गजेंद्र
Sep 26, 2024
11:49 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत अन्य जिलों में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की खबरें आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि बारिश की वजह से मुंबई मेट्रो के स्टेशन में भी पानी भर गया है। वीडियो में स्टेशन के अंदर छत से पानी झरने की तरह बहता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में ट्रेन के अंदर कोच में पानी टपकता दिख रहा है।

ट्विटर पोस्ट

मेट्रो स्टेशन पर जलभराव का दृश्य

बारिश

मुंबई में भारी बारिश जारी

मुंबई समेत कई जिलों में बुधवार को 100-200 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। मुंबई के कुर्ला, चेंबूर, मुलुंड, विक्रोली, ब्रीच कैंडी और कुछ अन्य इलाकों में लोगों के कमर तक पानी था। बारिश को देखते हुए मुंबई, ठाणे, पुणे, पालघर, पिंपरी-चिंचवाड़ में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुणे दौरा भी रद्द किया गया है।