NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: अकोला में युवक की पुलिस हिरासत में मौत, पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: अकोला में युवक की पुलिस हिरासत में मौत, पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई
    महाराष्ट्र के अकोला में थाने में युवक की पीटकर मौत

    महाराष्ट्र: अकोला में युवक की पुलिस हिरासत में मौत, पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई

    लेखन गजेंद्र
    Apr 16, 2024
    03:49 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के अकोला में हिरासत में लाए गए युवक की थाने में पिटाई के दौरान मौत हो गई। युवक को आपराधिक मामले में पकड़ा गया था।

    आज तक के मुताबिक, पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम गोवर्धन हरमकर है। मृतक के चाचा की ओर से पुलिस अधिकारी से शिकायत करने के बाद मामला प्रकाश में आया है।

    पुलिस अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

    उत्पीड़न

    क्या है पूरा मामला?

    मृतक के चाचा सुखदेव हरमकर ने अमरावती जोन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखकर बताया कि 16 जनवरी को अकोला सिटी पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक राजेश जावरे और अन्य 3 लोगों ने उनके भतीजे गोवर्धन को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुकली गांव स्थित हरमकर के घर पर छापा मारकर उनको और गोवर्धन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद थाने में गोवर्धन को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

    जांच

    घायल होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

    सुखदेव ने पत्र में बताया कि गोवर्धन के सिर पर काफी चोट आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सुखदेव का कहना है कि पुलिस ने उनको अपराध के बारे में भी नहीं बताया था।

    पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। इसके साथ ही थाने के उपनिरीक्षक राजेश जावरे और अमलदार सांलुके को निलंबित कर दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: प्रकाश अंबेडकर की पार्टी कर रही 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शिवसेना समाचार
    इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की सड़क दुर्घटना में मौत, कैब ने मारी साइकिल को टक्कर इंटेल
    महाराष्ट्र: INDIA गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति, कांग्रेस 18 सीटों पर लड़ेगी चुनाव कांग्रेस समाचार
    इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख को टक्कर मारने वाले कैब चालक ने बताई हादसे की सच्चाई इंटेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025